हृदयगति रुकने से होमगार्ड जवान की मौत

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

मनियर थाने पर रनर के पद पर तैनात होमगार्ड जवान राणा प्रताप सिंह (39) की रविवार की सुबह हृदयगति रुकने से मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मूलरूप से बिहार के सिवान जनपद के आनंदपुर थाने के चित्तौड़ गांव निवासी राणा प्रताप सिंह मनियर थाने पर रनर के पद पर तैनात थे। वह मनियर गंगापुर निवासी शिवजी उपाध्याय के मकान में किराये पर रहते थे। शनिवार को उनकी पत्नी राजलक्ष्मी देवी भी तबीयत खराब होने की सूचना पर वहाँ आई थीं। परिजनों के अनुसार रविवार सुबह करीब छह बजे वह उठे, फ्रेश होने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बिस्तर पर लेट गए। डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। संभावना जताई जा रही है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। पत्नी ने थाने पर लिखित तहरीर देकर पोस्टमार्टम की मांग की, जिसके आधार पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनकी मौत की खबर फैलते ही मनियर थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक समेत पुलिस बल और होमगार्ड विभाग के अधिकारी अजय बाबू, आदित्य सिंह, ओंकार नाथ यादव, प्रभुनाथ तिवारी, छोटू यादव, सुरेश कुमार, रामदयाल, दयाशंकर, रामाशंकर, रामआशीष सहित कई लोग मौके पर पहुँच गए।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

13 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

13 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

13 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

13 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

13 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

14 hours ago