उतर प्रदेश में लोक सभा सामान्य चुनाव 2024 के पहले चरण का चुनाव आज 19 अप्रैल को

  • उत्तर प्रदेश में लोकसभा सामान्य चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए मतदान आज 19 अप्रैल को
  • पहले चरण में प्रदेश के 8 लोकसभा क्षेत्रों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (अ0जा0), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में मतदान
  • इन 8 लोकसभा क्षेत्रों से कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 7 महिला उम्मीदवार
  • सबसे अधिक 14 उम्मीदवार कैराना लोकसभा क्षेत्र से हैं, जबकि सबसे कम 6-6 उम्मीदवार नगीना (अ0जा0) और रामपुर लोकसभा क्षेत्र से हैं
  • मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा और मतदाताओं की संख्या 1,44,01,543 है
  • मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 8 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक और 10 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं
  • चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए 4083 भारी वाहन, 5058 हल्के वाहन और 65380 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं
  • चुनाव में मतदान के लिए 18662 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 18734 बैलट यूनिट और 19603 वी0वी0पैट तैयार किए गए हैं
  • चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है
  • 50 प्रतिशत मतदेय स्थलों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं भारत निर्वाचन आयोग तीनों स्तरों पर किया जा रहा है
  • प्रथम चरण में कुल 111 आदर्श मतदेय स्थल, 45 समस्त महिला प्रबंधित मतदेय स्थल, 36 समस्त युवा कर्मी मतदेय स्थल तथा 32 समस्त दिव्यांग प्रबंधित मतदेय स्थल बनाए गए हैं
  • मतदाताओं को वोटर इन्फार्मेशन स्लिप वितरित की गई है, जिससे उन्हें अपने वर्तमान मतदेय स्थल एवं क्रम संख्या की जानकारी हो सकेगी
  • मतदाताओं की सुविधा हेतु वोटर गाइड का भी वितरण किया गया है
  • मतदान की अवधि में सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे एल्फाबेटिक लोकेटर मतदाता सूची के साथ हेल्पडेस्क पर उपस्थित रहेंगे एवं आने वाले मतदाताओं की सहायता करेंगे
  • दिव्यांगजन मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर एवं जगह-जगह पर वॉलन्टियर की व्यवस्था की गई है
  • मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 अन्य पहचान पत्र मतदेय स्थल पर मतदाताओं की पहचान किये जाने हेतु मान्य होंगे
  • मतदान प्रतिशत की जानकारी 2-2 घण्टे पर मीडिया को प्रेषित की जाएगी
  • मतदान से संबंधित कोई भी शिकायत 18001801950 पर काल करके दर्ज कराई जा सकती है
rkpnews@desk

Recent Posts

गोवंश आश्रय स्थल में मिली गंभीर लापरवाही, सीडीओ ने जताई नाराजगी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…

1 hour ago

1965 युद्ध के शहीद हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान

झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…

2 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया तांडव, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…

3 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

6 hours ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

6 hours ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

7 hours ago