डीडीयू के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ” तरंग ” की प्रथम बैठक सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नवगठित सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ” तरंग ” की प्रथम बैठक सोमवार को ललित कला एवं संगीत विभाग में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ की निदेशक प्रो. ऊषा सिंह ने की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को तरंग की गतिविधियों से अवगत कराना रहा। इस क्रम में यह निर्णय लिया गया कि प्रकोष्ठ से जुड़ने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए शीघ्र ही एक ऑनलाइन पंजीकरण लिंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से छात्र-छात्राएं न केवल पंजीकरण कर सकेंगे, बल्कि तरंग से संबंधित समस्त जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
बैठक में आगामी 44वें दीक्षांत समारोह के अंतर्गत आयोजित होने वाले दीक्षोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। इसके अंतर्गत काव्य लेखन, निबंध लेखन, देशभक्ति गीत तथा लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 18 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे ललित कला एवं संगीत विभाग में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 19 अगस्त को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी इसी विभाग में दोपहर 1:00 बजे से किया जाएगा।
इच्छुक छात्र-छात्राएं ललित कला एवं संगीत विभाग में संपर्क कर प्रतिभागिता हेतु पंजीकरण करा सकते हैं।
बैठक में प्रो. ऊषा सिंह के साथ संगीत क्लब की उपनिदेशक डॉ. अनुपमा कौशिक, ताल क्लब के उपनिदेशक डॉ. प्रदीप राजोरिया, साहित्य क्लब के उपनिदेशक डॉ. आमोद राय, अभिनय क्लब के उपनिदेशक डॉ. प्रदीप कुमार साहनी, चित्रकला क्लब के उपनिदेशक डॉ. गौरी शंकर चौहान, डॉ. कुसुम रावत, डॉ. अभिषेक शुक्ला, डॉ. कुलदीपक शुक्ला एवं डॉ. तूलिका मिश्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

किराये के मकान में जन्मदिन की पार्टी, फिर महिला डांसर के साथ कथित दरिंदगी; आठ पर FIR

फोटो goo बर्थडे पार्टी के बहाने डांसर को बुलाया, फिर कमरे में हुई दरिंदगी! बिहारशरीफ…

3 hours ago

नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन: 52 मुकदमों वाले चार आरोपियों पर शिकंजा, दो को लगी गोली

AI निर्मित पहले लिफ्ट, फिर लूट और सुनसान जगह पर छोड़कर फरार! नोएडा में चार…

4 hours ago

वोटर लिस्ट में नाम बदलने का विवाद: पीलीभीत के दो SDM पर गिरी गाज, आयोग के सख्त आदेश से मचा हड़कंप

पीलीभीत वोटर लिस्ट में बड़ा खेल! 10,470 मतदाता प्रविष्टियों पर घिरे दो SDM, चुनाव आयोग…

6 hours ago

नवंबर की शुरुआत में ही कांप उठी काशी!

Ai निर्मित घने कोहरे ने रोकी विमानों की उड़ान, 3 फ्लाइट डायवर्ट; घाटों से सड़कों…

6 hours ago