आग ने मचाया तांडव कई घर जलकर हुआ खाक

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील सलेमपुर के लार थाना क्षेत्र के हरि कुंडावल व मझवलिया न.2 भीषण आग लग जानें से लगभग दो दर्जन घर जल गए, घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया ।थाना क्षेत्र लार अन्तर्गत ग्राम मझवलिया नं0 2 में दोपहर में खाना बनाते समय आग लग गयी जिसमें 1. निजामुद्दीन, 2. सन्नू, 3. काजू पुत्रगण जलालुद्दीन, 4. जलालुद्दीन पुत्र महबूब के मकान में आग लग गयी। आग लगने से 32 बकरी, 14मुर्गा, 10बत्तख, पाड़ी- 1 अ तथा अन्य घरेलू समान जल कर खाक हो गया । उक्त आग लगने से काफी नुकसान हुआ। इस समय स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।वही लार थाना क्षेत्र के कूड़ावल हरि गांव में परोरा पुत्र सुकाई, सुरेश पुत्र मोतीलाल ,जयश्री पुत्र महाराज ,मंगरी पत्नी, लाल साहब नंदलाल पुत्र सुरेश विंध्याचल पुत्र राम ब्रिज ,राजू राजभर पुत्र गौरी राजू ,हजाम पुत्र गोपाल देवेंद्र राजभर पुत्र कैलाश दरोगा पुत्र श्यामलाल मिश्री पुत्र महाराज ,बीरबल पुत्र श्रीकृष्ण, लीलावती पत्नी लालचंद ,नरमा यादव पुत्र सरदार, सिपाही पुत्र श्यामलाल और बलवंत पुत्र लाल छड़ी के घर जलकर राख हो गए । काफी तेज हवा होने के कारण आग कई घरों को अपने आगोश में ले लिया और लगभग सोलह घर आग की चपेट में आ गये, इन घरों में रखे सारे सामान जलकर खाक हो गए ।किसी जनहानि की घटना नहीं हुई। इस घटना ने गरीब परिवारों को एकदम से झकझोर दिया। सूचना पर पहुँचे राजस्व विभाग के लोग द्वारा आग से हुए नुकसान का जांच किया जा रहा है। इन परिवारों में खाने पीने की समस्या आ गई हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

4 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

4 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago