धूमधाम के और अकीदत और साथ मनाया गया बारह रबीउल अव्वल का पर्व

उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) बारह रबीउल अव्वल का मुकद्दस पर्व शहर और ग्रामीण इलाकों में बड़े ही अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न मदरसों और मोहल्लों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जो अपने पुराने कदीमी रास्तों से होता हुआ श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर पहुंचकर जामा मस्जिद के पेश इमाम अख्तर रजा खां की तकरीर और दुआओं के साथ संपन्न हुआ।
बरदही बाजार से निकले जुलूस ने मोटे शाह बाबा की दरगाह, गोंडा मोड़, जामा मस्जिद, हाटन रोड, चांद मस्जिद और गौशिया अरबी कॉलेज होते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर पड़ाव डाला। जुलूस में हजारों की तादाद में बच्चे, नौजवान, बुजुर्ग और महिलाएं शरीक हुए। अकीदतमंदों ने “हुजूर की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा” के नारों से पूरे माहौल को रूहानी बना दिया।
जुलूस के दौरान जगह-जगह पर समाजसेवियों की ओर से जल प्याऊ और तबर्रुक के स्टॉल लगाए गए। जामा मस्जिद के पास उतरौला विकास समिति के अध्यक्ष विनय कुमार द्वारा पानी की बोतलें, शरबत और खजूर की व्यवस्था की गई, वहीं गौशिया स्कूल के पास अखलाक अहमद ने फल वितरित किए। सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहे। सीओ राघवेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने नगर का भ्रमण करते हुए पल-पल की स्थिति का जायजा लिया।
इसी क्रम में बढ़या, मझौव्वा, कुरथुवा, बनकटवा, इमलिया बनघुसरा, फकिरापुर, जाफराबाद और पेहर बाजार सहित कई गांवों से भी जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जो बढ़या पकड़ी स्थित मदरसा फैजुन्नबी के परिसर में मौलाना मुलाजिम रजा के खिताब के साथ संपन्न हुआ।

rkpshomnath

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

10 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

11 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

11 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

12 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

12 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

13 hours ago