नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष व सभासदों का हुआ सम्मान समारोह

सभी चुनावो में हिस्सा ले वैश्य समाज: प्रदेश अध्यक्ष

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वाधान में निकाय चुनाव में निर्वाचित जनपद बहराइच के वैश्य समाज के चेयरमैन व सभासद गणों का कपड़ा कमेटी धर्मशाला छावनी बाजार बहराइच में सम्मान समारोह आयोजित किया गया , इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुधीर.एस. हलवासिया (प्रदेश अध्यक्ष ) रहें तथा विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा बहराइच श्याम करण टेकरीवाल जी रहे। नवनिर्वाचित चेयरमैन सुधा टेकरीवाल व रुपईडीहा चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य तथा सभासद प्रतिनिधि सुरेश गुप्ता , सभासद प्रतिनिधि वैभव जैन , ज्योति जयसवाल सभासद ,आकाश मद्धेशिया, सभासद विवेक मद्धेशिया , सभासद पुनीत गुप्ता, सभासद सुनील मद्धेशिया व नानपारा , रुपईडीहा, कैसरगंज आदि जगह के सभासदगण का अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिला पदाधिकारीयो के द्वारा माला एवं पगङी व चुनरी पहनाकर व प्रदेश से आए हुए पदाधिकारी गणों का भगवान राधाकृष्ण की स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम को मुख्य अतिथि सुधीर हलवासिया तथा के.एल. गुप्ता, राम किशोर गुप्ता , गोपाल महेश ,पवन कुमार गोयल, श्याम करण टेकरीवाल , डॉ उमाशंकर वैश्य आदि लोगों ने मंच को संबोधित किया, अपने संबोधन में सुधीर हलवासिया द्वारा समाज को एकजुट होकर संगठन के साथ रहने व कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया, अब वैश्य समाज को एकजुट होकर राजनीति में आना बहुत जरूरी है। देश मे जब जब आर्थिक मदद की जरूरत पड़ी तो वैश्य समाज एकजुट होकर देश के साथ खड़ा रहा है।
जिला अध्यक्ष श्याम करण टेकरीवाल ने कहा कि पिछले कई वर्ष से एक ही सम्प्रदाय के लोग ही बहराइच में नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर आसीन रहा है। लेकिन इस बार वैश्य समाज ने एकजुट होकर उस तिलिस्म को तोड़ा है। उसी तरह से पहली बार जिले में तीन तीन सीटों पर वैश्य समाज के लोगो को इस बार जीत का अवसर प्राप्त हुवा है उन्होंने कहा कि उनके द्वारा भी सभी को नगर पालिका में पूरा सहयोग करने के लिए आश्वासन दिया गया , जिला अध्यक्ष उमा शंकर गुप्ता ने कहा कि हम सब कई जातियों में बटने के कारण राजनीतिक लोगो ने वैश्य समाज का गलत फायदा उठाया जिसका परिणाम यह रहा कि हम सब सिर्फ़ इन नेताओं के कार्यक्रम का हिस्सा बनकर रह गए कभी पार्टी के नाम पर तो कभी देश के नाम पर सिर्फ चंदा देने का ही कार्य आज तक करते रहे हैं। सभी वैश्य परिवार को एकता का परिचय देते हुवे अपने को राजनीति में भी अपनी पकड़ मजबूत बनानी है। हम सबको अपने बच्चो के शादी विवाह अब अपने ही वैश्य परिवार करनी चाहिए अब जातियों में बटकर रहने से किसी का कुछ भी भला नही होने वाला है। जबतक हम एक दूसरे को साथ लेकर नही चलेंगे तबतक कोई भी संगठन बन जाये वैश्य भाइयों का भला होने वाला नही है। इसलिये सभी को छोटा बड़ा ऊंच नीच को छोड़कर सिर्फ वैश्य समाज को आगे बढ़ाना है। इस कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश अग्रहरी ने किया, इस अवसर पर कालिका प्रसाद गुप्ता संरक्षक तथा संजय गुप्ता (प्रेमी ) महामंत्री, कामेश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता , भाजपा के मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता , संतोष पोरवाल , सुरेश अग्रहरी टीवीएस, सतीश अग्रवाल सुल्तानिया , राकेश गुप्ता अशोक जयसवाल , डॉक्टर सुरेश गुप्ता , विनोद गुप्ता , आनंद जायसवाल , मान्यता प्राप्त पत्रकार महेश गुप्ता ,देवी प्रसाद गुप्ता, प्रकाश वीर गुप्ता , आदर्श अग्रवाल माही पोरवाल , सरिता गुप्ता , मोहिनी सोनी आदि लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

18 minutes ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

26 minutes ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

39 minutes ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

1 hour ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

2 hours ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

2 hours ago