इलाज के दौरान मृत्य परिजनों ने किया रोड जाम

जमीनी विवाद के सदमे में मृत्यु का आरोप

मईल/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम सभा चकरा गोसाईं निवासी गया मद्धेशिया की दो दिन पूर्व अचानक तबियत खराब हो गई जिसके पश्चात परिजनों ने इनका देवरिया ले जाकर इलाज शुरू कराया इलाज के दूसरे दिन इनकी मृत्यु हो गई मृत्यु के पश्चात परिजनों ने चकरा गोसाईं स्थित अपने आवास के सामने मृतक गया मद्धेशिया पुत्र हरखचंद्र मद्धेशिया उम्र लगभग 65 वर्ष की लाश रख प्रदर्शन करने लगे इनके साथ ग्रामीणों की भी भीड़ लग गई। इनकी मांग थी कि वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश गिरी की प्रताड़ना से गया मद्धेशिया की मृत्यु हुई है इस लिए गणेश गिरी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर इनको जेल भेजा जाए इसके बाद ही लाश यहां से उठेगी । पूरा प्रकरण जमीनी विवाद का है गया मद्देशिया की मकान चकरा भागलपुर मेन रोड पर है इनके मकान से कुछ दूरी पर ही एक मंदिर स्थित है गया मद्देशीय की मकान का निर्माण हुए लगभग 45 वर्ष बीत चुका था अब यह मकान पुरानी हो चुकी थी जिसका पुनर्निर्माण का कार्य गया मद्देशीय द्वारा कराया जा रहा था जिसको ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने यह कह कर रोक दिया कि यह जमीन मंदिर की है । इसको समझने के उपरांत ही निर्माण कार्य कराए जिसके बाद से ही गया मद्धेशिया जमीन के नापी के लिए तहसील और थाने के चक्कर काट रहे थे ।
लेकिन इनके परिवार के लोगों ने कहा कि किसी ने इनकी फरियाद नहीं सुनी जिससे ये सदमे में आ गए और इनकी तबियत बिगड़ गई और इनकी मृत्यु हो गई ।इस प्रदर्शन की सूचना चकरा गोसाईं पुलिस ने मईल थाना अध्यक्ष को दी जिसके पश्चात थाना मईल, थाना खुखुन्दू थाना सलेमपुर की पुलिस भी मौके पर पहुंची सूचना पर सलेमपुर तहसीलदार अलका सिंह भी मौके पर पहुंच परिजनों को समझाने में लगे घंटो मान मानौवल के बाद किसी तरह मुकदमा पंजीकृत करने के शर्त पर परिजनों ने लाश को शव परीक्षण के लिए देवरिया ले जाने दिया । घटना की सूचना पर बरहज विधायक दीपक मिश्रा उर्फ शाका भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढाढस बढ़ाया और उपस्थित अधिकारियों को न्याय करने के निर्देश दिए ।

Karan Pandey

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

2 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

2 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

3 hours ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

12 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

13 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

13 hours ago