विदेश से बच्चे की आने की आहट जोह रहे परिवार जन

महुआ बाजार ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) जीवकोपार्जन के लिए कलेजे को टुकड़े को सऊदी अरब के दम्मान में 2018 मे गए बेटे से संपर्क न होने से बूढ़ी मां बाप और पत्नि नीलम देवी का बुरा हाल है। विकास खण्ड उतरौला क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा देवरिया अर्जून के सत्य प्रकाश उपाध्याय ने अपने बेटे अनुरुद्ध कुमार को 2018 में सऊदी अरब में रोजी रोटी के लिए भेजा था जिससे फ़ोन पर हमेशा बात चीत होती थी किंतु मई 2023 से संपर्क नही हो पा रहा है। भारतीय दूतावास बसंत विहार नई दिल्ली, तथा मुख्य मंत्री लखनऊ के पोर्टल पर प्रार्थना पत्र देकर अपने बेटे के को वापस लाने की गुहार लगाई है। बताते चलें कि 65 वर्सिए पिता सत्य प्रकाश उपाध्याय ने किसी तरह तन पेट काट कर बेटे को भेजा था कि कुछ घर की आवश्यकता पूर्ण होगी किंतु बेटे से संपर्क न होने से पूरे परिवार में मातम छा गया है। उन्होने बताया कि बेटे का विवाह भी हो गया था उसकी एक पांच वर्ष की बेटी भी है। भारत सरकार से लेकर योगी सरकार तक गुहार लगा चुके हैं कि किसी भी तरह बेटे के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

4 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

4 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

4 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago