जिस कुल में भगवान के भक्त पैदा होते हैं उनकी 21 पीढ़ियां तर जाती हैं : पंडित वेद शास्त्र

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय राजमार्ग 31पर जनेश्वर मिश्र सेतु तिराहा के निकट शिवपुर दियर नई बस्ती बेयासी में हो रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में शुक्रवार की देर शाम कथावाचक धर्माचार्य पंडित वेद शास्त्री जी ने कहा कि मनुष्य का कल्याण केवल ईश्वर की भक्ति से ही हो सकता है और भक्ति पाने का सुगम रास्ता भगवान की अमृत कथा है । जिसका रसपान मनुष्य अपने कानों द्वारा कर ले तो उसका जीवन धन्य हो जाता है । कहा कि सांसारिक मोह माया के बंधनों में पढ़कर मानव अपना कल्याण करना भूल जाता है। इसलिए समय रहते हुए भगवान के भक्ति के तरफ मुख करें और अपना कल्याण करें।भागवत कथा के मुख्य यजमान गौरी शंकर गुप्ता एवं उनकी पत्नी चंद्रावती देवी सहित उपस्थित अनेक लोगों को कथा का रसपान कराते हुए कहा कि जिस कुल और गोत्र में भगवान के भक्त पैदा होते हैं, उनकी 21 पीढ़ियां तर जाती हैं। कहा कि गौरी शंकर गुप्ता के घर किसी के पुण्य प्रताप का ही उदय हुआ है, जिसके चलते इनके साथ पूरे क्षेत्र की जनता भागवत कथा का श्रवण कर रही है । उन्होंने भागवत के श्लोको के साथ उसका अर्थ बताते हुए बीच-बीच में संगीतमई आनंददाई कई भजन भी गाकर श्रोताओं को खूब झुमाया। इस मौके पर पंडित भागवती दुबे, हीरा सेठ, पन्नालाल गुप्ता, हीरालाल गुप्ता, रविकांत गुप्ता, शिवजी ,चंदन ,दिलीप, अशोक, कृष्ण जी, अभिषेक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

भारत के सामने कांपता है पाकिस्तान: वॉन

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट राइवलरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो…

60 minutes ago

मेरठ दौरे से पहले तैयारियां तेज, आज समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…

2 hours ago

सुखपुरा में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, पोषण व मानदेय वृद्धि पर फोकस

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।सुखपुरा ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय…

2 hours ago

सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए…

3 hours ago

मुख्यमंत्री का विधानसभा में घोषणा: यूपी शिक्षामित्र वेतन बढ़ा, अनुदेशक भी लाभान्वित

यूपी में शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा: मानदेय बढ़कर ₹18,000, 5 लाख कैशलेस इलाज…

3 hours ago