Categories: Uncategorized

सब कुछ ठीक नही चल रहा हैं इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के निर्माण में

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश के पहले स्टेट इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट के गोरखपुर में स्थापना को लेकर धन की बाधा भी दूर हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी बजट में इसके लिए पांच करोड़ रुपये का प्राविधान कर दिया गया था। इसके लिए गीडा में पांच एकड़ जमीन पहले ही चिन्हित कर ली गई थी। ऐसे में बहुत जल्द इसका निर्माण शुरू उम्मीद के साफ किया गयाहै।
पिछले साल भूमि तलाशने का दिया गया था निर्देश,बीते वर्ष मार्च में पर्यटन महानिदेशालय ने गोरखपुर के क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय को पत्र लिखकर जिला प्रशासन की सहायता से इंस्टीट्यूट की स्थापना के लिए पांच एकड़ भूमि तलाशने का निर्देश दिया था जो पूरा कर लिया गया था। क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने पिपराइच क्षेत्र के अगया गांव में पांच एकड़ जमीन चिन्हित की थी लेकिन उस जमीन को पर्यटन निदेशकर ने शैक्षणिक दृष्टि से अनुपयुक्त बता दिया और गीडा क्षेत्र में जमीन तलाशने की सलाह दी।
गीडा के पास निन्हित की गई जमीन इस बाबत जैसे ही तत्कालीन जिलाधिकारी का पत्र तत्कालीन गीडा के सीईओ को प्राप्त हुआ, वह इसके लिए सक्रिय हो गए और गीडा कार्यालय के पास जमीन चिन्हित कर जानकारी जिला प्रशासन को दे दी। अब इंतजार था तो शासन से धन के आवंटन का। अब जब बजट में इसके लिए प्रविधान हो गया है तो धन आवंटित होने की राह साफ हो गई है। जिसे आवंटित भी किया गया। पूर्व में निर्धारित गीडा में 16.50 करोड़ रुपये से बढ़कर बजट का 48 करोड़ बजट निर्धारित किया गया। जिसमे अब तक 30 करोड़ का ग्रांट जारी किया जा चुका है।
प्रारंभिक बजट 16 करोड़ जब था तो उसे समय तय किया गया कि 10 करोड़ रुपये बिल्डिंग निर्माण, 2.50 करोड़ रुपये उपकरण खरीद और चार करोड़ रुपये हॉस्टल निर्माण के लिए आवंटित किए गए हैं। परंतु जब 48 करोड़ कर दिया गया।तो इसने वृद्धि भी किया गया हर कार्य में।
जिला पर्यटन अधिकारी के बातचीत के अनुसार उन्होंने बताया कि इसका निर्माण सितंबर 2023 में शुरू हुआ और सितंबर 2025 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। परंतु हमारा लक्ष्य 25 जुलाई 2025 तक इस पूरा कर लिया जाए। सी एन डी एस इसका निर्माण कार्य कर रहा है। इंदौर से समय पर इसके सिविल इंजीनियर आकर कार्य की समीक्षा करते रहते हैं और उसका मूल्यांकन की जानकारी हमको देते रहते हैं।
परंतु वर्तमान समय में जो निर्माण कार्य की गति चल रही है उसको देखकर यही लगता है यह निर्धारित समय में पूर्ण रूप से तैयार हो पाएगा ऐसा मुश्किल लग रहा है। इस मुद्दे पर कैमरे के सामने जिला पर्यटन अधिकारी कुछ भी बोलने से मना करते हैं। परंतु बिना कैमरे के सामने आए उन्होंने बताया कि समय के अनुसार इसमें सुधार भी किया जाएगा और इसका परीक्षण भी किया जा रहा है।
इंस्टीट्यूट में पढ़ेंगे 400 से अधिक विद्यार्थी, गोरखपुर के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र कुमार मिश्रा के अनुसार गोरखपुर में प्रस्तावित इस इंस्टीट्यूट में 400 से अधिक छात्र- छात्राओं को पढ़ाने की व्यवस्था होगी। हास्टल की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी। शहर के होटलों के साथ इस संस्थान का अनुबंध भी होगा । संस्थान में होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में डिप्लोमा से लेकर बैचलर एवं मास्टर डिग्री तक के पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सीमा पार बाइक तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, सोनौली पुलिस ने तीन वाहन चोर दबोचे

जिले के चार थाना क्षेत्रों में हुई वाहन चोरियों का खुलासा- नेपाल में बेच दी…

13 hours ago

35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया आरक्षी

जैतीपुर थाने में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई विवेचना निस्तारण के नाम पर मांगी…

13 hours ago

उच्च शिक्षा में डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने हेतु बीबीएयू के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन (सीईसी)…

13 hours ago

बाढ़ से निपटने को महराजगंज तैयार, चारों तहसीलों में एक साथ हुआ मेगा मॉक ड्रिल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। संभावित बाढ़ आपदा के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित…

14 hours ago

सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में…

14 hours ago

जिला पुस्तकालय के विकास और सुविधाओं के विस्तार पर जोर, समिति बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति…

14 hours ago