संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत वृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय स्थित हीरालाल रामनिवास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में टेबलेट का वितरण किया गया। स्नात्तकोत्तर कक्षाओं में कुल 220 छात्र-छात्राओं में टेबलेट का वितरण होना थाl जिसमें से 193 छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर टेबलेट प्राप्त किया।
टेबलेट वितरित करते हुए महाविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो.प्रताप विजय कुमार नें कहा कि इस योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब बच्चों को मिल रहा है और यह योजना निश्चित ही उनके सशक्तिकरण में सराहनीय कार्य कर रही है।
बीएड विभाग के प्रो. विजय राय नें कहा कि इस योजना का ज्यादा लाभ पिछड़े क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मिल रहा है। सरकार नें इस कदम से अमीर-गरीब के बीच की दूरी को कम करने व सभी विद्यार्थियों को समान सुविधा देने का प्रयास किया है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के लाभार्थी – छात्राओं के साथ अन्य विभागों के शिक्षक व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
पारिवारिक विवाद में पीट-पीटकर की गई थी हत्या, पुलिस की कार्रवाई जारी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में केन्द्रीय ग्रंथालय एवं विभागीय पुस्तकालयों को…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (RET) 27 मार्च…
आगरा(राष्ट्र की परम्परा)आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष…
डीएम की अपील—अफवाहों से बचें; तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचकर कर रहा स्टॉक चेक गोरखपुर(राष्ट्र…
सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक गांव में चल…