नवदम्पत्ति की संदिग्धावस्था में मौत सुहाग सेज पर दूल्हा दुल्हन पाय गये मृत

गांव एवं घर में मचा कोहराम,सुहागरात की रात बनीं काल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में गोड़हिया नंबर चार में नव दंपति की सुहागरात वाले दिन संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे दूल्हा और दुल्हन के घटना सुनकर गांव में चीख पुकार मच गई। दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया, गांव में भी सन्नाटा पसर गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चलने की बात कह रही है । कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के गोड़हिया नंबर चार निवासी प्रताप (23) पुत्र सुंदर लाल का विवाह ग्राम गोड़हिया नंबर दो गुल्लनपुरवा गांव निवासी पुष्प पुत्री परसराम के साथ 30 मई को तय थी। 30 मई को गोडहिया नंबर चार में बारात गई। 31 मई हंसीखुशी बारात गांव वापस पहुंची। रात में पति और पत्नी अपने घर पहुंचे। देर रात को नव दंपती ने अपना कमरा बंद कर लिया। गुरुवार सुबह दंपती के दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोग परेशान हुए। सभी ने कमरे में देखा तो पुष्पा और प्रताप कमरे में बेसुध पड़े थे व दोनों मृत मिले। इस पर कोहराम मच गया। लड़का पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों को घटना की सूचना दी। दोनों के परिवारजनों के लोग एकत्रित हुए। घटना से गांव में कोहराम मच गया। सभी रोने बिलखने लगे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश सिंह भी गांव पहुंचे। कोतवाल राजनाथ सिंह का कहना है कि जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं लड़की पक्ष के ग्राम प्रधान बलराम यादव का कहना है कि दोनों की मौत संदिग्ध लग रही है। दंपति की मौत की खबर जो सुनता है, वो दुख जताता है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago