महाव नाले का तटबंध टूटा, सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न किसान चिंतित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। नेपाल व आस-पास के इलाकों में हो रही तेज वर्षा के चलते महाव नाले का जलस्तर शुक्रवार सुबह अचानक बढ़ गया। दबाव बढ़ते ही नाले का पूर्वी तटबंध देवघट्टी गांव के सामने करीब 10 मीटर लंबा हिस्सा टूट गया। कुछ ही घंटों में पानी खेतों में घुस
गया। सैकड़ों एकड़ में खड़ी धान की फसल डूबकर बर्बाद हो गई।
स्थानीय किसानों रामनाथ साहनी, जयहिंद वर्मा, पारस यादव, रामसमुझ और अवधेश का कहना है कि महाव नाले की सिल्ट सफाई और तटबंध मरम्मत हर साल केवल कागजों में होती है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद तटबंध पहली बरसात में ही दम तोड़ देता है। किसानों का आरोप है कि जिम्मेदार विभाग सिर्फ फाइलों में काम दिखाकर खानापूर्ति करता है, जबकि असलियत में तटबंध जर्जर हाल में ही छोड़ दिए जाते हैं।
किसानों ने बताया कि महंगाई के दौर में बड़ी मुश्किल से धान की रोपाई पूरी की गई थी। फसल अब बढ़वार पर थी, तभी जल-भराव ने सारी मेहनत चौपट कर दी। देवघट्टी, हरखपुरा, हरपुर, अमहवा और नरायनपुर समेत कई गांवों के खेतों में पानी भर चुका है। यदि पानी लंबे समय तक रुका रहा तो पूरी फसल बर्बाद हो जायेगी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल तटबंध की मरम्मत कराने और प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही सिल्ट सफाई व मरम्मत कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग भी उठाई है, ताकि हर साल किसानों को इस तरह की बर्बादी का सामना न करना पड़े।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी और नायब तहसीलदार स्थिति का जायजा लेकर तटबंध की मरम्मत कार्य में जुट गए हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मऊ कोषागार में वित्तीय वर्ष का शानदार समापन, 37.45 करोड़ का भुगतान कर हासिल की ‘जीरो पेंडेंसी’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…

8 minutes ago

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त पर कोर्ट की सख्ती, धारा 82 के तहत मुनादी और उद्घोषणा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…

16 minutes ago

स्कूली वाहनों की सुरक्षा के लिए 1 से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान, ऑनलाइन पोर्टल शुरू

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शासन…

35 minutes ago

नम आंखें, भारी मन से मानवेंद्र पाण्डेय ‘मन्नू’ को अंतिम विदाई, उमड़ा जन सैलाब

पूर्व विधायक शीतल पांडेय को पुत्र शोक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सहजनवा विधानसभा…

47 minutes ago

गोद में वान्या, दिल में लक्ष्य: सुषमा ने PCS में 13वीं रैंक से लिखी सफलता की कहानी

पूर्व विधायक स्व० कपिलदेव की पौत्रवधू हैं सुषमा, घर आगमन पर फूल-मालाओं से हुआ जोरदार…

1 hour ago

वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर विकास खंड क्षेत्र के घुसरी मिश्र, कोल्हुआ पड़री बाजार स्थित चिल्ड्रेंस…

4 hours ago