शिक्षक की एक मात्र भूमिका है अध्ययन और अध्यापन: प्रो. विजय राय

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के शिक्षा संकाय के अधिष्ठाता प्रो. विजय कुमार राय का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह शिक्षा संकाय द्वारा आयोजित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रो. विजय कुमार राय ने कहा कि “शिक्षक की एक मात्र महत्वपूर्ण भूमिका अध्ययन और अध्यापन है।” उन्होंने बीएड प्रशिक्षुओं को भविष्य का शिक्षक मानते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और दृढ़ संकल्प के साथ तैयारी की जाए तो एक कुशल अध्यापक बनने से कोई नहीं रोक सकता।
महाविद्यालय की प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने प्रो. विजय कुमार राय के सहज, सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व शिक्षकों और प्रशिक्षुओं के लिए आदर्श है।
प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने उनके शैक्षिक जीवन एवं उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी जीवटता और परिश्रम ही उनकी सफल शैक्षणिक यात्रा का आधार है।
इस अवसर पर डी.सी. पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, रितेश त्रिपाठी, नागेन्द्र सिंह, विनोद कुमार मिश्र, श्रीकृष्ण पाण्डेय, दीपक सिंह, शालिनी मिश्रा, पूनम उपाध्याय, अमन राय, संतोष गोंड, शैलेश पाण्डेय, अनूप विश्वकर्मा, विशाल सिंह, अरुण त्रिपाठी, उमेश सिंह, सीमा पाण्डेय, माया, सुनीता गौतम, बबिता, मनीष सिंह सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक और प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

10 minutes ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

18 minutes ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

5 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

5 hours ago