आगरा (राष्ट्र की परम्परा)ताज प्रेसक्लब की चुनाव संचालन समिति ने आज बैठक कर प्रेसक्लब के आगामी चुनाव 13 नवम्बर को कराने की घोषणा करते हुए विस्तृत चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया ।
घोषित कार्यक्रम के अनुसार 28 अक्टूबर से प्रेसक्लब कार्यालय में नामांकन के पर्चों की विक्री शुरू हो जाएगी । पर्चे का मूल्य 10 रुपए रखा गया है । अध्यक्ष और महासचिव के पद के लिए नामांकन शुल्क 2000 रुपए , कोषाध्यक्ष के लिए 1500 रुपए , उपाध्यक्ष और सचिव के लिए1000 रुपए और कार्यकारिणी सदस्य के लिए 500 रुपए पर्चा जमा कराते समय ही नकद जमा कराने होंगे ।
31 अक्टूबर से लेकर 2 नवम्बर तक तीन दिन प्रेसक्लब पर नामांकन के पर्चे प्रातः 11 बजे से सायं चार बजे तक जमा कराए जाएंगे । 5 नवम्बर को ऑफिस टाइम में नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी । नाम वापसी 8 नवम्बर को सायं चार बजे तक स्वीकार की जाएगी । 13 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं चार बजे तक मतदान होगा ।
इस बैठक में उपस्थित चुनाव संचालन समिति के तीनों सदस्यों विनोद भारद्वाज , डॉ गिरिजा शंकर शर्मा और श्जीव सक्सेना ने सर्व सम्मति से उपरोक्त आशय के सारे निर्णय लेते हुए कहा कि नाम वापसी के दिन नामांकन वापस लेने वाले प्रत्याशियों के जमा कराए धन में से 25 % काटकर 75 % वापस कर दिया जाएगा ।
मतदान के तुंरन्त बाद प्रेसक्लब पर वोटों की गिनती शुरू कर उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे । चुनाव कार्यक्रम की विधिवत सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है ताकि प्रशासन के स्तर पर भी चुनाव में सहयोग के लिए जिला प्रशासन के प्रतिनिधि उपस्थित रहें ।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…
की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…
छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…