देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के लार कस्बे के कोइरी टोला वार्ड निवासी संतोष साहू के बेटे साहू विशाल कुमार गुप्ता ने पक्षियों की चहचहाहट के लिए एक अनोखा प्रयास शुरू किया है। वह पक्षी बचाओ अभियान के तहत लार क्षेत्र के ग्रामीण और नगरीय इलाकों में पक्षियों के लिए संरक्षण हेतु कृत्रिम घोंसले बांट रहे हैं और लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।
विशाल ने अब तक पाँच सौ से भी अधिक कृत्रिम घोंसले बांट चुके हैं और लोगों को अपने घरों में पक्षियों के लिए पानी का पात्र रखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके इस प्रयास से पक्षी अपना आशियाना बना रहे हैं और लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।
ध्यातव्य है कि सामाजिक कार्यकर्ता विशाल की सामाजिक कार्यों में सदैव सक्रिय सहभागिता रहती है। वह जिले के इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी से जुड़कर रक्तदान सहित अन्य सामाजिक कार्यों में भी अग्रसर रहते हैं।
विशाल को उनके सामाजिक कार्यों के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें पचास हजार रुपये का चेक, प्रणाम पत्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया था।
कोविड संकट काल में विशाल ने अपनी टीम के साथ लोगों की मदद के लिए निकल पड़े थे और निराश्रितों और आमजनमानस की खूब मदद और सेवा की थी। प्रशासन का भी खूब सहयोग उनकी टीम ने किया था।
बलिया(राष्ट्र की परम्परा ) प्राकृतिक आपदाओं से फसल क्षति का सामना कर रहे किसानों को…
foto goo चित्रकूट (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में प्रेम प्रसंग…
फोटो X गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान…
फोटो goo गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रेम संबंध और शादी…
AI निर्मित बरेली में 13 अक्टूबर को हो सकती है बड़ी घोषणा, 2500 से बढ़कर…
मकेर में 15 मिनट के भीतर दो जगह टूटे तटबंध, घरों से लेकर खेतों तक…