शाखा नंबर 3 के पुनः शाखा सचिव बने संजीव द्विवेदी

शाखा अध्यक्ष पद पर रामप्रकाश सिंह की नियुक्ती

झांसी (राष्ट्र की परम्परा)। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की शाखा संख्या 03 ने रविवार 18 मई, 2025 को झांसी मंडल कार्यालय में अपनी त्रैवार्षिक आम सभा और चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न किए। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड राम प्रकाश सिंह ने की।सभा के आरंभ में, शाखा सचिव कामरेड संजीव कुमार द्विवेदी ने पिछले तीन वर्षों के दौरान शाखा द्वारा कर्मचारियों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने आय और व्यय का विवरण रखा, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति दी। केंद्रीय पर्यवेक्षक वी.के. यादव और चुनाव अधिकारी निर्मल सिंह संधू की देखरेख में 41 प्रतिनिधियों का चुनाव हुआ। इसके पश्चात, नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह,सचिव संजीव कुमार द्विवेदी,कार्यकारी अध्यक्ष वीके बाथम,उपाध्यक्ष अकील अहमद,अमित उपाध्यक्ष, सतीश त्रिपाठी,अरविंद यादव,संयुक्त सचिव प्रवेश सिंह,सहायक सचिव कालू राम कुशवाहा,गगन यादव,सर्वेश कुमार, जितेन्द्र चक्रवर्ती,कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह यादव,कार्यकारिणी सदस्य (सीसीएम) देवेंद्र सिंह, सुनील कार्यकारिणी सदस्य (एजीएम): ब्रजलाल, लक्ष्मण दास, गजराज, सतेंद्र पाल, रामू यादव
मंडल कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड मनोज कुमार जाट ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई दी और सभी पदाधिकारियों को कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने की शपथ दिलाई ,साथ ही उनकी जिम्मेदारियों को भी रेखांकित किया। मंडल मंत्री अमर सिंह यादव ने सभा में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कर्मचारी हितों के लिए सक्रिय रहने और पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्रशासन के अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
इस आम सभा में मंडल के कई प्रमुख पदाधिकारी, जिनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष डी के खरे, कामरेड भावेश प्रसाद सिंह, अजय सिंह यादव, मनोज जाट, सुनील पाल, अनिरुद्ध सिंह यादव, तेज सिंह मीणा, जयसिंह यादव, बृजमोहन, दीपक शिन्दे, प्रवेश सिंह, सुनील पुरोहित, नीरज त्रिपाठी और गोपाल रायकवार आदि शामिल थे।
सभा का कुशल संचालन शाखा संख्या 1 के अध्यक्ष संजीवन राय ने किया। अंत में, शाखा अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभा के समापन की घोषणा की।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

2 hours ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

2 hours ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

5 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

6 hours ago