जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ड्राई राशन वितरण का कार्य हुआ प्रारम्भ
दूरस्थ ग्राम भरथापुर में डीपीओ अपनी देख-रेख में कराएंगे वितरण!दीपावली से पूर्व बाढ़ प्रभावित लक्षित वर्ग को मिलेगी सौगात
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) आयोजित जिला पोषण समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा बाल विकास विभाग को निर्देश दिये गये थे कि आगामी 03 दिवस के अन्दर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अभियान संचालित कर शत-प्रतिशत ड्राई राशन वितरण कराना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान डीएम डॉ. चन्द्र द्वारा दिये गये निर्देशों का असर यह रहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर अभियान संचालित कर गर्भवती व धात्री महिलाओं एवं बच्चों को ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में दाल, तेल, दलिया इत्यादि ड्राई राशन का वितरण किया जा रहा है। डीएम डॉ. चन्द्र द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर को निर्देश दिया गया है कि वितरण कार्य का सघन पर्यवेक्षण करते रहे तथा रविवार को जिले के दूरस्थ ग्राम भरथापुर में जाकर अपनी देख-रेख में ड्राई राशन का वितरण सुनिश्चित कराएं।
वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…
सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…
चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…