सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के सलेमपुर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी दिव्य मित्तल ने जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का निस्तारण तेजी से और पारदर्शिता के साथ किया जाए।
डीएम दिव्य मित्तल ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान ही सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे मामलों को टालने की बजाय उनका तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने दो लेखपालों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल प्रभाव से इन जमीनों को कब्जा मुक्त कराने का आदेश दिया और चेतावनी दी कि यदि लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह, क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार समेत जिले के कई प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने पात्र लाभार्थियों को उनकी घरौनी (संपत्ति स्वामित्व) के कागजात भी सौंपे। यह कदम सरकार की स्वामित्व योजना को आगे बढ़ाता है और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनकी संपत्ति का कानूनी अधिकार सुनिश्चित करता है।
सुंदरता की अंधी दौड़ पर सरकार की सख्ती: कॉस्मेटिक इंजेक्शन पर CDSCO की बड़ी चेतावनी,…
इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) और ऑर्गेनाइजेशन ऑफ…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देने की दिशा…
✍️ दिव्या भोसले लोकतंत्र में पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि सत्ता से…
कोल्हुई (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित सोनार गली में बुधवार दोपहर एक…