देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने ओवरब्रिज के निकट एसएसबीएल इंटर कॉलेज देवरिया के पास निरीक्षण के दौरान पाया कि कुछ स्थानों पर पेयजल पाइप लाइनें नालों के बीच से होकर गुजर रही हैं, जो जनस्वास्थ्य की दृष्टि से उचित नहीं है। उन्होंने इस स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद देवरिया एवं जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे सभी स्थलों को चिन्हित कर पेयजल पाइप लाइनों पर तत्काल सुरक्षा कवरिंग कराई जाए, जिससे किसी भी स्थिति में नाले का पानी पाइप लाइन के संपर्क में न आ सके।जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि आमजन के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…