“जीवन को हां, नशे को न”: जनपद न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

नशा मुक्त समाज के संकल्प के साथ राष्ट्रीय युवा सप्ताह का शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में आगामी 12 जनवरी को मनाई जाने वाली स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सोमवार को जनपद न्यायालय सभागार में राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा ने न्यायिक अधिकारियों, पराविधिक स्वयंसेवकों एवं पैनल लायर्स को नशा एवं ड्रग्स जैसे दुर्व्यसनों से दूर रहने के लिए “जीवन को हां और ड्रग्स को ना” की शपथ दिलाई।
अपने संबोधन में जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा ने कहा कि 5 जनवरी से 12 जनवरी तक स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में जनपद स्तर पर सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अलग-अलग स्वरूपों में किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने और समाज को सकारात्मक दिशा देने का आह्वान किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए लोगों से उत्साहपूर्वक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने योग एवं वेदांत के माध्यम से भारतीय दर्शन को वैश्विक पहचान दिलाई।
कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद, अपर जिला जज गजेंद्र, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी, सिविल जज संजय राज पांडेय, न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह, मिमोह यादव, भारती तायल, अशोक कुमार कसौधन, निधि मिश्रा, नरेंद्र कुमार यादव, अभिनव त्रिपाठी, संजीव कुमार पांडेय, मो. दानिश, प्रज्ञा श्रीवास्तव, प्राधिकरण लिपिक आर. भवन चौधरी, पैनल लायर्स सुरेश चंद्र पांडेय, इमरान खान, रंजू यादव, पीएलवी त्रिलोकी सिंह, अफराक अहमद, मंजू रानी, जयशंकर यादव, मुलायम सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

45 minutes ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

2 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

3 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

3 hours ago

विजयादशमी पर सीएम योगी का संदेश: अहंकार का अंत, सत्य की जीत! प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन बदलने का किया आह्वान

फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

3 hours ago