Categories: Uncategorized

सप्त दिवसीय मगहर महोत्सव का मंडलायुक्त ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया भव्य शुभारम्भ

  • मण्डलायुक्त-डीआईजी ने विभागीय योजनाओं से सम्बंधित प्रदर्शनी व स्टालों का किया अवलोकन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पूर्वी छोर पर आमी नदी के तट पर स्थित महान संत, कवि एवं समाज सुधारक संत कबीर दास जी की परिनिर्वाण स्थली कबीर चौरा मगहर के प्रांगण में सप्त दिवसीय कबीर मगहर महोत्सव का शुभारम्भ मण्डलायुक्त, बस्ती मण्डल, बस्ती अखिलेश सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती दिनेश कुमार पी, जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने संत कबीरदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं समाधि एवं मजार पर पूजा अर्चना करने के पश्चात फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।
महोत्सव के उद्घाटन के बाद अधिकारियों द्वारा अतिथिगणों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती बन्दना, गणेश वन्दना प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त ने कबीर मगहर महोत्सव के सुव्यवस्थित एंव गरिमामयी शुरूआत के लिए प्रशासन को धन्यवाद देते हुए जीवन को उत्साह पूर्ण एवं खुशहाल बनाने में कबीर साहब की सोच एवं कृतियों को रेखाकिंत किया तथा सकुशल संचालन हेतु सभी को शुभकामनाएं दी।
महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों पर विभागीय योजनाओं एवं उत्पादों आदि के प्रचार-प्रसार करने एवं आम जनता को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। जिसका मण्डलायुक्त एवं डीआईजी ने अवलोकन किया।
इस अवसर पर महन्त विचार दास, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, जिला प्रभारी भाजपा अजय सिंह गौतम, नगर पंचायत अध्यक्ष अनवरी बेगम, नुरूज्जमा अंसारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रामानुज कन्नौजिया, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर/सचिव कबीर मगहर महोत्सव शैलेश दूबे, उप जिलाधिकारी मेंहदावल उत्कर्ष श्रीवास्तव, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी अतिश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अजीत चौहान, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी समुद्र गुप्त मल्ल, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येन्द्र सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित नगर पालिका/नगर पंचायत मगहर के सभासदगण, सम्बंधित अधिकारी, शिक्षक एवं छात्र/छात्रांए एवं कलाकार व सम्मानित जनता आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

दिव्यांगजनों की प्रतिभा का उत्सव: दो दिवसीय प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…

1 hour ago

किसानों के लिए बड़ी पहल: 13 फरवरी को सेंट्रल बैंक का कृषि ऋण शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…

2 hours ago

परमधाम परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिवाचरण एवं धार्मिक आयोजन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…

2 hours ago

शिवबारात में गड़बड़ी फैलाई गई तो प्रशासन किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी : थानाध्यक्ष

ईओ ने नगर की साफ सफाई का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)शिवरात्रि के आगामी…

2 hours ago

शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…

2 hours ago

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

4 hours ago