बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के साथ बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों का भ्रमण किया। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुगमता के लिए अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार को अतिक्रमण हटवाने एवं साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर के सामने स्थित विद्युत पोल को शिफ्ट कराने व आवश्यकता के अनुरूप विद्युत तारों को ऊंचा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट आशा राम वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर को श्रद्धालुओं की सुगमता एवं सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षा के सभी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि किसी श्रद्धालु को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। इसके साथ ही उन्होंने यातायात की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, क्षेत्राधिकारी श्यामकांत तथा अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार उपस्थित रहें।
लंबित प्रस्तावों के एस्टीमेट जल्द तैयार करने के निर्देश, अधूरे कार्यों को तत्काल शुरू कराने…
हादसे के समय मकान में चल रहा था छत की सैटरिंग का काम, घायलों का…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के फैसलों से किसानों, छोटे कारोबारियों, महिलाओं और वंचित…
न्यायालय के आदेश पर बक्सर जिले के उमेदपुर गांव में हुई कार्रवाई, श्रीरामपुर पुलिस ने…
समाज की मजबूती हमारी ताकत है -हृदय प्रकाश पाण्डेय आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा…
खोराबार (राष्ट्र की परम्परा)। छठ महापर्व को लेकर मां तरकुलहा देवी धाम में तैयारियां तेज…