जिलाधिकारी ने की आई.जी.आर.एस प्रकरणों की समीक्षा की

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

            जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आई.जी.आर.एस प्रकरणों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने आई.जी.आर.एस प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाए। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक शिकायत के निस्तारण पर शिकायतकर्ता से संतुष्टि संबंधित फीडबैक अवश्य प्राप्त करने के भी निर्देश दिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने मुख्य राजस्व अधिकारी को आई.जी.आर.एस कॉल सेंटर भी स्थापित करने के निर्देश दिए। 
     बैठक में अधिकारियों को आई.जी.आर.एस प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में शासन स्तर से किए गए नए प्राविधानों की जानकारी/प्रशिक्षण भी दी गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बैठक कर इन प्राविधानों की जानकारी अवश्य दिया जाय।
         बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, अपर जिलाधिकारी  अनिल कुमार व  राजेश कुमार गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा एवं जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
rkpnews@desk

Recent Posts

वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर विकास खंड क्षेत्र के घुसरी मिश्र, कोल्हुआ पड़री बाजार स्थित चिल्ड्रेंस…

1 hour ago

सेना के जवान रणजीत यादव का निधन, पूरे गांव में शोक की लहर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी भारतीय सेना के जवान रणजीत यादव…

1 hour ago

अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 hour ago

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 136 वाहनों का चालान, 2 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने विशेष…

2 hours ago

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 136 वाहनों का चालान, 2 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने विशेष…

2 hours ago

पाण्डेय हत्याकांड को लेकर थाने पर हंगामा, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलीस रेवती कस्बा निवासी श्रीराम पाण्डेय हत्याकांड को लेकर मंगलवार को थाना परिसर…

2 hours ago