डीएम ने उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा की, तीन दिन में समितियों तक खाद पहुंचाने के निर्देश

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उर्वरक समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जिले में उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने की तैयारियों की समीक्षा की गई।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 19,067 मीट्रिक टन यूरिया, 5,174 मीट्रिक टन डीएपी तथा 2,952 मीट्रिक टन एनपीके का स्टॉक उपलब्ध है। इनमें से रिटेल बिक्री केंद्रों पर 13,390 मीट्रिक टन यूरिया, 1,652 मीट्रिक टन डीएपी और 706 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ बिक्री केंद्रों ने आवंटन के अनुरूप अभी तक डीएपी और एनपीके की मांग एवं आरटीजीएस नहीं किया है। इसे देखते हुए जिला उर्वरक समिति ने 485 मीट्रिक टन डीएपी और 349 मीट्रिक टन एनपीके का पुनः आवंटन किया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आवंटित उर्वरक तीन दिनों के भीतर रेक प्वाइंट से संबंधित समितियों तक सीधे पहुंचाया जाए। यदि कोई बिक्री केंद्र या समिति निर्धारित समय में उर्वरक का उठान नहीं करती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में यह भी बताया गया कि पीसीएफ भंडार में लगभग 7,000 मीट्रिक टन यूरिया, डीएपी और एनपीके सुरक्षित रखा गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के उर्वरक की कमी नहीं है तथा किसानों को आवश्यकता के अनुसार ही संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करना चाहिए।

अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि उर्वरक खरीदने से पहले फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं तथा आवश्यकता होने पर उसे अपडेट भी करें, क्योंकि उर्वरक खरीद के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है।
बैठक में उप निदेशक कृषि डॉ. राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार, एआर कॉपरेटिव आनंद कुमार, जिला प्रबंधक पीसीएफ अखिलेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

11 minutes ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

23 minutes ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

40 minutes ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

51 minutes ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची चीख-पुकार! भगदड़ में 17 लोगों की मौत, 25 घायल; एक की हालत गंभीर

AI निर्मित आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पश्चिम बंगाल की राजधानी…

1 hour ago

ट्रंप के टैरिफ यू-टर्न, विदेशी बिकवाली और जियो IPO: भारत की अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा

भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने निर्णायक मोड़! विदेशी निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कर…

1 hour ago