Categories: Uncategorized

जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को राशन कार्ड किया प्रदान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थी भृगुनाथ राय तथा अनिल कुमार को राशन कार्ड की प्रति प्रदान किया।
जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा ने बताया कि भृगुनाथ राय निवासी-बहादुरपुर, हनुमानगंज तथा अनिल कुमार ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर राशन कार्ड जारी कराने का अनुरोध किया था, जिस पर जिलाधिकारी ने उन्हें पात्रता की जांच कराकर पात्र पाए जाने पर लाभान्वित करने के निर्देश दिए थे।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक से जांच कराई गई, जांच में भृगुनाथ राय एवं अनिल कुमार के पात्र पाए जाने पर अंत्योदय अन्न योजना के तहत राशन कार्ड जारी किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डी0पी0 सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

6 minutes ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

19 minutes ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

29 minutes ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

3 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

3 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

4 hours ago