बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दानवीर भामाशाह की जयंती पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ तथा लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 में जनपद के 05 सर्वोच्च कर दाता व्यापारियों-सचिन्दर सिंह, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, राणा प्रताप सिंह, अखिलेश कुमार तिवारी एवं रमेश सिंह को सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उपायुक्त वाणिज्यकर बजरंगी यादव ने शासन द्वारा व्यापारियों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, उपायुक्त वाणिज्यकर अनिल कुमार एवं सहायक आयुक्त वाणिज्यकर विनय दुबे, अनिल यादव व श्री भानू प्रताप सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण तथा व्यापारीगण-अरविंद गांधी प्रदेश उपाध्यक्ष ,विजय कुमार गुप्ता, प्रदीप वर्मा, सौरभ अग्रवाल, प्रदीप श्रीवास्तव, मंजीत सिंह, रजनीकांत सिंह, रविंद्र पटेल,विनोद वर्मा, प्रीतम गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में व्यापारी अरविन्द गांधी ने अपने विचार भी व्यक्त किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने दानवीर भामाशाह की जयंती की पूर्व संध्या पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों को सम्मानित किया। इसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया तथा उपस्थित व्यापारियों ने माननीय मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। इस अवसर पर कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…