जिलाधिकारी ने किया तहसील का निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा शुक्रवार को तहसील खड्डा का निरीक्षण किया गया , निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी खडडा द्वारा बताया गया कि खड्डा तहसील अंतर्गत कुल 100 ग्राम पंचायतें हैं, तथा 30 लेखपालों के सापेक्ष 22 लेखपाल कार्यरत हैं। उन्होंने आवासीय भवन के निर्माण के संबंध में पूछताछ की जिससे क्रम में बताया कि बताया गया कि टाइप वन, टाइप टू, टाइप 3,एवं टाइप 4, आवास बनना है ।तहसील की समस्याओं के बारे में पूछे जाने पर कर्मचारियों की कमी बताई गई इस क्रम में उन्होंने तहसील में अमीनो की कुल संख्या माह में कितने दिन कोर्ट चल रहा है लंबित वादों की संख्या तथा 2013-14 के लंबित वादों से संबंधित पत्रावली मांग कर जांच की गई। इसी प्रकार कंप्यूटराइज खतौनी दर्ज हुआ है कि नहीं, इस संबंध में उन्होंने तहसीलदार को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बुकलेट का प्रोफार्मा सही कराने का निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आर-6 एवं आर-9 रजिस्टर का निरीक्षण किया साथ ही 5 साल पुराने वादों की संख्या, तथा 5 साल से ऊपर के वादों की संख्या के बारे में जानकारी ली ।इसी क्रम में 1 साल के अंदर कितने वरासत दर्ज किए गए कितने का डेथ सर्टिफिकेट जारी किया गया, वरासत की संख्या कम होने पर तहसीलदार को फटकार भी लगाई गई। अमीनो की संख्या 05 बताए गए तथा अस्थाई रूप से 12 अमीन सीजनल बताए गए तथा बड़े बकायेदारों से वसूली हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मत्स्य पट्टे के संबंध में निर्देशित किया गया जिनका पट्टा का कार्यकाल पूर्ण हो गया है, उसे दूसरे को आवंटित किया गया या नहीं इस संबंध में जानकारी मांगी गई तथा तहसील अंतर्गत तालाबों की संख्या, वृक्षारोपण, नालों, की संख्या की जानकारी लेने पश्चात बड़े तालाबों का सौंदर्यीकरण कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। लेखपाल तथा कानूनगो का सर्विस बुक का भी निरीक्षण किया गया तथा गार्ड फाइल में कमी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। मत्स्य पट्टे से प्राप्त आय के संबंध में जानकारी लेने पश्चात निर्देशित किया गया कि, प्राप्त आय को संबंधित को शीघ्र स्थानांतरित कर दिया जाए ।वादों के निस्तारण की स्थिति पोर्टल पर अपडेट है कि नही इसकी भी जानकारी ली गयी। तत्पश्चात तहसील के पुराने भवनों का भी निरीक्षण किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा,उप जिलाधिकारी खड्डा भावना सिंह, सहित तहसीलदार नायब तहसीलदार व अन्य सभी पटल सहायक उपस्थित रहे ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Iran-Israel तनाव के बीच राहत: IndiGo जेद्दा से चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स

Iran-Israel तनाव: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान समेत कई देशों में…

2 hours ago

Lunar Eclipse 2026: साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण आज, जानें कहां-कब दिखेगा ‘ब्लड मून’

Lunar Eclipse 2026: आज साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण (Full Lunar Eclipse) लग रहा…

2 hours ago

IMD का अलर्ट: मार्च–मई 2026 में सामान्य से ज्यादा पड़ेगी गर्मी, लू के बढ़ेंगे दिन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। India Meteorological Department (IMD) ने मार्च से मई 2026 के…

2 hours ago

United States-Iran तनाव: ट्रंप ने ईरान पर हमले का आदेश देने का किया दावा, परमाणु कार्यक्रम रोकना बताया मकसद

वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान की सुप्रीम लीडरशिप को खत्म करने के दावे के बीच…

2 hours ago

3 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

9 hours ago