विधिक जागरूकता शिविर किया गया आयोजन

मानवाधिकार दिवस पर आमजन को दी गयी विधिक जानकारी

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
राज्य विधिक सेवा प्राधिरकण,लखनऊ के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ रामेश्वर एवं अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ अभिनय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में शनिवार को, मानवाधिकार दिवस के अवसर पर तहसील विधिक सेवा समिति घोसी मानवाधिकारों के प्रति आमजन को विधिक जानकारी प्रदान किये जाने हेतु, सचिव तहसील विधिक सेवा समित उमेश कुमार सिंह द्वारा तहसील घोसी के सभागार कक्ष में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर के दौरान उपस्थित जन को तहसीलदार उमेश कुमार सिंह द्वारा मानवाधिकार के तहत आमजन, को दिये गये अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी एवं तहसील विधिक सेवा समिति के कार्यो के बारे में भी जागरुक किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि, सन 1948 से आज के दिन को अंर्तराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के रुप में मनाया जाता है। अधिवक्ता हूमा रिजवी काउंसलर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा शिविर में उपस्थित जन को ए0डी0आर0 मैकेनिज्म के तहत, मीडिएशन के बारे में न्याय प्राप्ति हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा, उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। उक्त आयोजित शिविर का संचालन अनिल कुमार मिश्रा अधिवक्ता द्वारा किया गया।
उक्त शिविर में स्थायी लोक अदालत के सदस्य अभिषेक कुमार गौरव नायब तहसीलदार राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी, अधिवक्ता सज्जाद हूसैन, पैनल अधिवक्ता सौरभ कुमार राय व शिवधनी गुप्ता व पी0एल0वी0 श्रीराम यादव, और ममता विश्वकर्मा एवं तहसील घोसी के कर्मचारीगण, आमजन उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

23 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

23 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago