परिषदीय विद्यालयों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)01 अक्टूबर..नीति आयोग द्वारा दिए गए धनराशि से नगर शिक्षा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज, कम्पोजिट विद्यालय विशुनापुर, आदर्श कम्पोजिट विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किए जाने के कार्य का जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से बातचीत की गई तथा किताब पढ़ाकर शिक्षा का स्तर जाना गया। उन्होंने शिक्षकों को विद्यालय में अच्छी लाइब्रेरी बनाए जाने, स्पोर्ट सामग्री का उपयोग सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्लेग्राउंड विकसित किया जाए। शौचालय, हैंड वॉश, वाटर कूलर का निरीक्षण किया गया। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया।
मॉडल स्कूल के तहत निर्माणाधीन कक्ष का जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने कक्ष का चित्रों के साथ रंगाई पुताई कराए जाने, स्मार्ट क्लास में प्लास्टिक बोर्ड से पढ़ाई कराए जाने का निर्देश दिया। खंड शिक्षा अधिकारी को निर्माणाधीन कार्य का नियमित निरीक्षण किए जाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बलरामपुर देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र उपस्थित रहे।

संवाददाता बलरामपुर…

parveen journalist

Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस पर वृक्षारोपण अभियान, ग्रामीणों को किया गया जागरूक

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, मऊ द्वारा…

12 minutes ago

ओवरलोड वाहनों पर पुलिस का शिकंजा: 24 घंटे में 14 वाहन सीज, अभियान से मचा हड़कंप

नियम तोड़ने वालों पर सख्ती जारी-ओवरलोडिंग पर पुलिस का जीरो टॉलरेंस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

24 minutes ago

कड़ी सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ ईद-उल- फितर, प्रशासनिक सतर्कता रही चाक-चौबंद

अलर्ट प्रशासन, सतर्क पुलिस और जागरूक जनता- तीनों के समन्वय से शांतिपूर्ण रही ईद महराजगंज…

31 minutes ago

महिला कल्याण व दिव्यांगजन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार, लाभार्थियों को मिला लाभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

43 minutes ago

लखपति दीदी अभियान को रफ्तार देने की तैयारी, 3 करोड़ परिवारों को समूहों से जोड़ने का लक्ष्य

हर पात्र महिला को समूह से जोड़ना प्राथमिकता, समन्वित प्रयास से बनेगी लखपति दीदी महराजगंज…

51 minutes ago

हल्की बरसात ने खोली निर्माणाधीन सड़क की पोल, एक माह से गिट्टी-बालू डालकर छोड़ा गया रास्ता

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के ग्राम सभा तिलौली मे बन रही सड़क का निर्माण…

56 minutes ago