बलरामपुर / (राष्ट्र की परम्परा)।डेंगू एवं मच्छर जनित रोगों के रोकथाम के लिए नगर क्षेत्र बलरामपुर के तुलसी पार्क वार्ड, नई बस्ती में नालियों की साफ सफाई, एंटी लारवा छिड़काव का निरीक्षण पैदल भ्रमण कर जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने नालियों की साफ-सफाई, एंटी लारवा छिड़काव आदि देखा, कुछ नालियों में मच्छर के लारवा पनपते गए, जिलाधिकारी द्वारा नगर वासियों से वार्ता कर नालियों की साफ-सफाई एवं एंटी लारवा छिड़काव किए जाने के बारे में पूछा गया। नगर वासियों ने बताया कि सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से नालियों की साफ सफाई की जा रही है लेकिन पॉलिथीन से नालियां चोक होने के कारण पानी जमा हो जाता है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को अभियान चलाकर नालियों की साफ-सफाई एवं एंटी लारवा छिड़काव कराए जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा सफाई नायक को नगर क्षेत्र में नियमित रूप से साफ सफाई किए जाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में नियमित फागिंग कराया जाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा साफ सफाई का रजिस्टर का अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका डॉ देवेंद्र कुमार सिंह, अपर सीएमओ डॉ एके सिंघल, जिला मलेरिया अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
6 फ़रवरी को हुए महत्वपूर्ण निधन: इतिहास के अमर अध्यायइतिहास केवल तारीख़ों का क्रम नहीं…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम…
आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के शोध…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग, लखनऊ की दोहरी बेंच द्वारा आगरा…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के लाखों किसानों के लिए यह खबर बेहद अहम है।…