जिलाधिकारी ने उद्योग बंधु के साथ की बैठक

10 जनवरी को जनपद स्तरीय इनवेस्टर समिट का होगा आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

विकास भवन स्थित गांधी सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक का आयोजन हुआ बैठक में जिलाधिकारी ने 10 से 12 फरवरी के मध्य लखनऊ में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों के दृष्टिगत आगामी 10 जनवरी को जनपद स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं जनपद में निवेश का बेहतरीन माहौल है। उद्यमियों को इसका लाभ उठाना चाहिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा जनपद में 200 करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष 223 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 10 जनवरी को इन्वेस्टर समिट आयोजित कर उद्यमियों की सभी तरह की आशंकाओं को दूर किया जाएगा और जनपद में अधिक से अधिक निवेश लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को उद्यमियों की लोन संबन्धी समस्त समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया।

बैठक में उद्यमियों ने उसरा बाजार औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन न होने का मुद्दा उठाया जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रस्ताव पर कार्य चल रहा है शीघ्र ही स्थापना की जाएगी। उसरा बाजार औद्योगिक क्षेत्र में राष्ट्रीयकृत बैंक की स्थापना क्षेत्र परिसर के अंदर ही की जाएगी। साथ ही औद्योगिक आस्थान का प्रवेश द्वार बनाने का कार्य 31 जनवरी तक पूर्ण करने का निर्देश दिया।

राजकीय औद्योगिक आस्थान देवरिया में सड़क एवं नाली निर्माण के संबंध में हुई जांच की भी व्यापक चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने रिपोर्ट के आधार पर रोड काटने का दायित्व तय कर क्षतिपूर्ति कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने वाले से नियमानुसार वसूली की जाएगी।

जिलाधिकारी ने राजकीय औद्योगिक आस्थान, देवरिया में सड़क व नाली के किनारे किए गए अतिक्रमण, राजकीय औद्योगिक आस्थान मेहड़ा पुरवा में अराजक तत्वों द्वारा किए जा रहे अवैध व्यवसाय के संबंध में तथा राजकीय औद्योगिक आस्थान देवरिया में भूखंड संख्या एस-1 के निकट स्थापित विद्युत पोल को हटाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना की भी गहन समीक्षा की।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि औद्योगिक आस्थान में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। पुलिस उद्यमियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं को उठाया एवं आगामी 10 जनवरी को होने वाले जनपद स्तरीय इन्वेस्टर सम्मिट को सफल बनाने के संबंध में हरसंभव सहयोग हेतु आश्वस्त किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, अपर मुख्य अधिकारी ज्ञानधन सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मनोज पांडेय, व्यापार मंडल के अध्यक्ष शक्ति गुप्ता एवं उद्यमी जेपी जयसवाल सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

9 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

21 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

21 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

21 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

21 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

21 hours ago