जिलाधिकारी ने ज़ोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ मतदान प्रतिशत संकलन के लिये‌ की बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 अन्तर्गत 57-(आंशिक) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र कैसरगंज में समाहित जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पयागपुर व कैसरगंज में 20 मई 2024 को होने वाले मतदान को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी योगेश यादव, फील्ड अभियन्ता रमन गुप्ता व संदीप द्विवेदी, विजय द्विवेदी व कीर्ति श्रीवास्तव द्वारा ज़ोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान प्रतिशत संकलन के लिये भारत निर्वाख्न आयोग द्वारा विकसित किये गये एम.पी.एस. एैप की लांगिंग कर पंजीकरण कराया गया।
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने समस्त ज़ोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि सभी लोग एमपीएस एैप के संचालन की सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी कर लें ताकि आप बगैर किसी कठिनाई के पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय पीठासीन अधिकारी को एैप डाउनलोड करा सकें। डीएम ने ज़ोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि 19 मई को पोलिंग पार्टी की रवानगी के समय कोई भी पीठासीन अधिकारी एमपीएस एैप डाउनलोड किये बगैर प्रस्थान नहीं करेगा। डीएम ने कहा कि सभी ज़ोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करेंगे कि मतदान दिवस पर प्रत्येक दो घण्टे के अन्तराल पर मतदान प्रतिशत का प्रेषण एमपीएस एैप के माध्यम से करना सुनिश्चित करेंगे।
डीएम ने ज़ोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मतदान केन्द्र पर मूलभूत सुविधाओं का जायज़ा लेते समय विद्युत व नेटवर्क की उपलब्धता के बारे में अवश्य जानकारी प्राप्त कर लें ताकि आयोग के निर्देशानुसार 50 प्रतिशत बूथों की वेबकास्टिंग कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न होने पाये। डीएम ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पयागपुर में 210 तथा कैसरगंज में 197 बूथों की वेबकास्टिंग होनी है। सभी ज़ोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को यह भी निर्देश दिया गया कि मतदान केन्द्र के निरीक्षण के दौरान बूथ लेबिल अधिकारी से मतदाता पर्ची वितरण कार्य के बारे में अनिवार्य रूप से जानकारी प्राप्त करें तथा यह सुनिश्चित कराये की शत-प्रतिशत पर्ची का वितरण हो जाय।
डीएम मोनिका ने कहा कि सभी अधिकारी चुनाव के दौरान पूरी तरह से निपष्क्ष रहकर पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि आप सभी लोग अभी से अपने जोन व सेक्टर का भली भांति भ्रमण कर जोन व सेक्टर की वल्नरबिलिटी, संवेदनशिलता, मतदान केन्द्र आदि के अद्यतन स्थिति का जायज़ा ले लें। भ्रमण के दौरान गांव में भी जायें और लोगों से सम्पर्क कर मतदाता पहचान-पत्र आदि के बारे में भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लें। साथ हीं अपने जोन व सेक्टर के रूट चार्ट का भी परीक्षण कर लें ताकि पोलिंग पार्टियों के आवागमन में किसी प्रकार की समस्या न आने पाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर सहित नामित ज़ोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

6 hours ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

6 hours ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

6 hours ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

6 hours ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

7 hours ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

7 hours ago