बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने भूमि की अनुपलब्धता के कारण पंचायत भवन निर्माण से असंतृप्त 46 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों/सचिवों के साथ बैठक की।
बैठक में जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों/ सचिवों से कहा कि ग्रामवासियों से वार्ता कर इच्छुक ग्रामवासी से आपसी सहमति से भूमि क्रय कर पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया जाय। कुछ ग्राम प्रधानों ने पंचायत भवन के निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार को समस्याओं को निस्तारित कराने के निर्देश दिए, ताकि पंचायत भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज तथा जिला पंचायतराज अधिकारी श्रवण कुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं संबंधित ग्राम प्रधानगण उपस्थित रहें।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…
बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…