समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी फरियाद

भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने किया स्वागत

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय तहसील परिसर में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल ने की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की एक-एक शिकायत सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी श्रीमती मित्तल ने प्राप्त आवेदनों का विभागवार मूल्यांकन भी किया। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव के कारण विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों में कमी आई है। वहीं, राजस्व विभाग के कार्यों पर संतोष जताते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने मौजूद लोगों से शेष समस्याओं को रखने का अवसर भी दिया।
तहसील दिवस के उपरांत भाजपा भाटपार रानी मंडल अध्यक्ष विश्वंभर शरण पाण्डेय ने जिलाधिकारी का बुके भेंटकर स्वागत किया और स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया।
कार्यक्रम में दो पात्रों को अन्त्योदय कार्ड और एक को पात्र गृहस्थी कार्ड प्रदान किए गए। कुल 61 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 8 का निस्तारण मौके पर ही किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपाl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

22 minutes ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

12 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

12 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

12 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

12 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

13 hours ago