कुआँ में पशुओ के गिरने की समस्या को लेकर जिलाअधिकारी ने दिया निर्देश

मेहनगर/आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
ग्राम पंचायत फुलाईच में कुआँ में पशुओ के गिरने को लेकर जिलाअधिकारी आजमगढ़ नवनीत सिंह चहल ने आदेश जारी किया,जहां प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के द्वारा जनता की शिकायतों के निपटारे के लिए तमाम निर्देश जारी किए जा रहे है, वही मेहनगर ब्लाक मे नहीं सुनवाई होने पर जिलाअधिकारी आजमगढ़ नवनीत सिंह चहल को पत्रकार एस एन तिवारी के द्वारा ग्राम पंचायत फुलाईच में कुआँ में पशुओ के गिरने को लेकर समस्या से अवगत कराते हुए प्रार्थना पत्र दे कर, शिकायत किया गया | दरअसल मेहनगर ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामपंचायत फुलाईच आता हैं जिसमे ग्राम आरजी फुलाईच के मुख्य मार्ग पर 50 साल पुराना कुआँ हैं जिसमे आय दिन छुट्टा पशु गिरते हैं। ग्रामीणों के द्वारा कुछ को बचा लिया जाता है कुछ मर जाते है । ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ग्राम सचिव रविन्द्र यादव से 2 माह पहले किया गया था,उसके बाद खण्ड विकास अधिकारी मेहनगर श्वेतांग सिंह से किया गया था, लेकिन 3 महीने बीतने के बाद भी कुआँ का घेराव नहीं हुआ। इस समस्या पर अमित तिवारी, एस एन तिवारी,नन्हू तिवारी, घनश्याम तिवारी, मोती यादव ग्रामीणों ने कहा की आय दिन पशुओं के गिरने के बाद निकालने मे बहुत परेशानी होती है । पत्रकार एस एन तिवारी के द्वारा सारी समस्या को अवगत कराते हुए जिलाअधिकारी आजमगढ़ नवनीत सिंह चहल को शिकायती पत्र दिया गया। जिलाअधिकारी आजमगढ़ के द्वारा विकास खण्ड अधिकारी मेहनगर स्वेतांग सिंह को आदेशित किया गया 11 नवम्बर 2024 तक नियमानुसार समस्या का निदान कराये |

rkpnews@desk

Recent Posts

नई दिल्ली से बलिया जा रहे थे पांच लोग, एक्सप्रेसवे पर पलटी कार और तीन की हो गई मौत

सांकेतिक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार पलटी, तीन की मौत; चालक समेत…

18 minutes ago

सड़क पर युवती का हाथ पकड़ते दिखे युवक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

वायरल वीडियो को लेकर समस्तीपुर में फिर चर्चा, युवती से बदसलूकी का दावा; पुलिस जांच…

40 minutes ago

घर पहुंचाने के बहाने युवती को ले जाने का आरोप, विरोध पर मचा हंगामा; पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर से देवरिया लौट रही एक युवती को घर छोड़ने के…

1 hour ago

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

13 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

13 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

13 hours ago