जन शिकायतो का निस्तारण गुणवत्तापरक किया जाये-डीएम

104 फरियादी फरियाद लेकर आए दस का किया गया निस्तारण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सदर तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। शनिवार को सदर तहसील में 104 फरियादियों ने अपनी अपनी फरियाद जिलाधिकारी व एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत किये, 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया शेष बचे हुए मामलो को अगले तहसील समाधान दिवस से पहले निस्तारित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने निर्देश दिये कि अधिकारी गण जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है और जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एंव समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथकिता है। आए हुए मामलों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता नही होनी चाहिए अन्यथा संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित है।
उक्त निर्देश जिलाधिकारी ने सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए दिये। इस अवसर पर सदर तहसील में कुल 104 मामले आयें जिसमें से 10 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष मामलों को एक सप्ताह के अन्दर निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। जिलाधिकारी ने विगत सम्पूर्ण समाधान दिवस में निस्तारित मामलों के सत्यापन कराकर शिकायत के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच भी कराया, जिससे शिकायतकर्ताओ ने शिकायत के निस्तारण पर सन्तोष व्यक्त किया अन्य शिकायत कर्ता ने आंशिक निस्तारण बताया। जिलाधिकारी ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर को निर्देश दिया कि वह स्वयं मौक पर जाकर शिकायतो का निस्तारण कराकर उनको रिर्पोट प्रस्तुत करे। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतो का निस्तारण गुणवत्तापरक किया जाये। शिकायतों के गुणवक्तापरक निस्तारण न होन पर कठोर कार्यवाही किया जायेगा। उन्होने ने कहा कि सभी अधिकारी नियमित भ्रमण करते रहे। जनता के शिकायतो का निस्तारण स्वयं करे अधीनस्थ पर छोडे। जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने निर्देश दिया कि आगामी त्यौहार दीपावली व छठ त्योहारों को दृष्टि गत रखते हुए एसडीएम एवं सीओं क्षेत्र का नियमित भ्रमण करते हुये सड़क के गढ़े बिजली के तारो आदि की व्यवस्था को ठीक कराये और रात्रि में भ्रमण करते हुये, अपनी रिर्पोट दे।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी गण सीडीओ संजय कुमार मीना, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शशांक सिंह, एसओसी शशिकांत शुक्ला, सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह, सदर तहसीलदार न्यायिक विकास कुमार, नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडे, नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह, नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीमारी ठीक करने के बहाने 13 साल की बच्ची को बुलाया, तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप

झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…

1 minute ago

नेपाल में बारिश, बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा: बराज के फाटक खुले, हाईवे बंद; प्रशासन अलर्ट

नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…

9 minutes ago

रांची में मौसम का रौद्र रूप! 60 KM की रफ्तार से चली हवा, पेड़-पोल उखड़े; KG से 12वीं तक स्कूल बंद

झारखंड में मौसम का कहर! तेज हवा में पेड़ और बिजली के पोल गिरे, स्कूल…

28 minutes ago

नई दिल्ली से बलिया जा रहे थे पांच लोग, एक्सप्रेसवे पर पलटी कार और तीन की हो गई मौत

सांकेतिक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार पलटी, तीन की मौत; चालक समेत…

51 minutes ago

सड़क पर युवती का हाथ पकड़ते दिखे युवक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

वायरल वीडियो को लेकर समस्तीपुर में फिर चर्चा, युवती से बदसलूकी का दावा; पुलिस जांच…

1 hour ago

घर पहुंचाने के बहाने युवती को ले जाने का आरोप, विरोध पर मचा हंगामा; पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर से देवरिया लौट रही एक युवती को घर छोड़ने के…

2 hours ago