लाड़ली बहिन योजना कभी बंद नही होगी – श्रीकांत शिंदे

कमलेश राय के कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
महिलाओं को अत्याधिक शक्तिशाली बनाने के लिए लाड़ली बहिन योजना को शुरू किया गया है और विरोधी कितनी भी कोशिश करें परंतु यह कभी बंद नही होने वाली है। उक्त संबोधन संसदीय दल के प्रमुख सांसद श्रीकांत शिंदे कालीना 175 विधानसभा में व्यक्त किए थे। शिंदे ने महिलाओं के उमड़े हुये महासागर की तारीफ करते हुए कहा कि आयोजक और शिवसेना उपनेता कमलेश राय बधाई के पात्र है। मैं राय को चौक सभा संवाद के लिए कहा था परन्तु आने के बाद विशाल सभा देखकर हर्षित हूँ। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार द्वारा लड़की पैदा होने के साथ ही उसके खाते में सरकार द्वारा 5000 रुपया जमा करा दिया जाता है जो 18 वर्ष पूर्ण होने पर एक लाख हो जाता है। हमारी सरकार विकास के मुद्दे पर झोपड़पट्टी पुनर्वसन योजना, सड़क,पानी व तमाम सुविधाओं को बिना भेदभाव प्रदान कर रही है। और युवकों को मुफ्त में उच्च शिक्षा प्रदान करने का पूरा खर्च भी उठा रही है। साथ ही साथ लाडला भाई योजना व बुजुर्गों के लिए आर्थिक मदत बड़े पैमाने पर दे रही है। इसी बीच बारिश की भी शुरुआत हो गई उसके बाद भी हजारों की संख्या में मौजूद लोग अपने स्थान पर भीगते हुए जमें रहे। शिंदे ने तब कहा कि आप सब एकनाथ शिंदे साहब के सच्चे शुभचिंतक हो मैं दिल से धन्यवाद देता हूँ। आप की संपूर्ण समस्या को दूर करना हमारी प्रथम जिम्मेदारी है।
अंत मे कार्यक्रम के आयोजक कमलेश राय ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फिर से एकनाथ शिंदे जी भाजपा के सहयोग से पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे। और 1947 के बाद देश के शिंदे साहब पहले मुख्यमंत्री है जिन्होंने महिलाओं के साथ साथ आम जनता के लिए यादगार काम कर रहे है।
इस मौके पर सांसद नरेश म्हस्के, मुंबई सचिव सिद्धेश कदम, विधायक मंगेश कुंडालकर, पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े, राहुल कनाल,शालिनी सुर्वे , कालीना विधानसभा प्रमुख अश्विनी संदीप भोसले,विधानसभा समन्यवक नीलेश म्हस्के दसरथ सकपाल व कई शाखा प्रमुख नगरसेवक , नगरसेविकाओं और बड़ी तादात में शिवसेना के महिला पुरुष शिवसैनिक मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सड़क पर युवती का हाथ पकड़ते दिखे युवक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

वायरल वीडियो को लेकर समस्तीपुर में फिर चर्चा, युवती से बदसलूकी का दावा; पुलिस जांच…

2 minutes ago

घर पहुंचाने के बहाने युवती को ले जाने का आरोप, विरोध पर मचा हंगामा; पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर से देवरिया लौट रही एक युवती को घर छोड़ने के…

24 minutes ago

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

12 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

12 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

13 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

13 hours ago