स्वामित्व योजना के तहत घरौनी(स्वामित्व कार्ड)वितरण के संबंध में जिलाधिकारी ने दी जानकारी।

स्वामित्व योजना के उद्देश्य एवं लाभों से मीडिया को कराया अवगत।

मऊ।(राष्ट्र की परंपरा) गुरुवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने स्वामित्व योजना के तहत स्वामित्व कार्ड अथवा घरौनी वितरण के संबंध में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ प्रेस ब्रीफिंग की।प्रेस ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि स्वामित्व योजना का शुभारंभ 24 अप्रैल 2020 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर किया गया था। यह सामाजिक,आर्थिक सशक्तिकरण और अधिक आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत को बढ़ावा देने का एक सर्वेक्षण कार्यक्रम है।योजना के उद्देश्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने मीडिया को बताया कि ग्रामीण नियोजन के सटीक भूमि अभिलेख तैयार करना, वित्तीय स्थिरता,जिससे नागरिकों को ऋण और अन्य वित्तीय लाभ लेने में सक्षम बनाना, संपत्ति विवाद को कम करना,सटीक भूमि रिकॉर्ड उपलब्ध कराकर संपत्ति विवादों को कम करना,राजस्व संग्रहण को सुव्यवस्थित करना तथा यह सुनिश्चित करना कि निवासियों को उनके संपत्ति अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाए। उन्होंने बताया कि यह योजना ग्रामीण आबादी वाली भूमि के सीमांकन हेतु ड्रोन सर्वेक्षण तकनीक पर आधारित है। राज्य सरकार गांव के हर घर के लिए संपत्ति कार्ड बनाती है जिसे स्वामित्व कार्ड अथवा घरौनी के रूप में जाना जाता है। जनपद में तैयार घराेनियों से संबंधित डाटा के संदर्भ में उन्होंने बताया कि तैयार घरौनियों की संख्या 75919 है, जिसमें 24 अप्रैल 2023 तक कल 30914 घरौनियों का वितरण भी किया जा चुका है। इस दौरान उन्होंने बताया कि राजस्व परिषद से घरौनी वितरण हेतु कुल 43709 का लक्ष्य दिया गया है जिसके सापेक्ष 45005 घरौनियां तैयार हैं। मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डिजिटल घरौनियों का वितरण किया जाना है जिसके क्रम में जनपद में भी मुख्यालय, ब्लॉक एवं समस्त ग्राम पंचायतो में घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसका यूट्यूब चैनल पर लिंक के माध्यम से प्रसारण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत, ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है जो तैयार समस्त घरौनियों का वितरण सुनिश्चित करेंगे। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मीडिया कर्मियों द्वारा स्वामित्व योजना से संबंधित पूछे गए सवालों का भी उन्होंने जवाब दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

थाली में अन्न की बर्बादी पर लगे लगाम, तभी मिटेगी भूख की समस्या

अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…

32 minutes ago

रिश्ते में प्यार और नजदीकी बनाए रखने के लिए छोड़ दें ये 6 आदतें, वरना बढ़ सकती है दूरियां

लेखक: अमरेश रावत। राष्ट्र की परम्परा रिश्ता चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, उसे…

46 minutes ago

बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से कैसे बचाएं? जानिए सर्दी-जुकाम से लेकर मौसमी एलर्जी तक के लक्षण और बचाव के उपाय

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा मौसम में बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान…

1 hour ago

बहुत गर्म चाय-कॉफी पीने की आदत पड़ सकती है भारी, बढ़ सकता है एसोफेगल कैंसर का खतरा; जानें बचाव के तरीके

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा कई लोगों की सुबह की शुरुआत गर्मागर्म चाय…

1 hour ago

नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर: क्या रात में जागने से बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? जानिए रिसर्च क्या कहती है

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा अक्टूबर का महीना दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता…

2 hours ago

रविवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और 12 राशियों का हाल

18 अक्टूबर 2026, रविवार | दैनिक राशिफल | पंचांग एवं ज्योतिष18 अक्टूबर 2026 का दिन…

2 hours ago