जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो मेडिकल ऑफिसर सहित 5 स्वास्थ्य कर्मी को पाया अनुपस्थित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार के अपराह्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर परसिया चंदौर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 2 मेडिकल ऑफिसर सहित 5 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। डीएम ने अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
जिलाधिकारी के निरीक्षण में मेडिकल ऑफिसर अर्चना गुप्ता, मेडिकल ऑफिसर मनीष सिंह, लैब टेक्नीशियन नारायण शुक्ला, काउंसलर कंचन पांडेय एवं प्रियंका मिश्रा अनुपस्थित मिले। इसके अतिरिक्त एक्स-रे विभाग में कार्यरत रुदल गुप्ता विगत तीन दिनों से आकस्मिक अवकाश पर मिली। डीएम ने उनके अवकाश लेखों से मिलान करने का भी निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने ओपीडी एवं दवा वितरण के विषय में जानकारी मांगी जिसका संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। डीएम ने डेंटल विभाग एवं लैब में हो रही जांचों के विषय में भी जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को निःशुल्क गुणवत्ता युक्त चिकित्सकीय सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आगरा में विकास कार्यों की होगी परत-दर-परत जांच, अधिकारियों को समयबद्ध रिपोर्ट का निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…

4 hours ago

बच्चों के विवाद में मारपीट, युवक समेत तीन घायल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…

5 hours ago

रेट आवेदन प्रक्रिया पूरी, त्रुटि सुधार आज तक होगा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…

5 hours ago

3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण, 4 मार्च को पूरे भारत में मनाई जाएगी होली

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…

5 hours ago

अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी पिंक बस, दो युवक गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…

5 hours ago

होली से पहले देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर अलर्ट, सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…

6 hours ago