कृत्रिम अंग या सहायक उपकरणों हेतु दिव्यांगजन पोर्टल पर आवेदन करें

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, प्रियंका यादव ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ०प्र० लखनऊ द्वारा पात्र दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के आवेदन या पंजीकरण हेतु दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा ऑनलाइन पोर्टल divyangjanupupsdc.gov.in विकसित किया गया है।
उन्होंने बताया कि जनपद के ऐसे पात्र दिव्यांगजन जिन्हे कृत्रिम अंग/सहायक उपकरणों (ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैशाखी, कान मशीन, अन्ध छडी आदि अन्य उपकरणों) की आवश्यकता हो वे पोर्टल divyangjanup.upsdc.gov.in पर आवेदन पत्र आनलाइन कराते हुए आवेदन पत्र समस्त संलग्नको सहित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय विकास भवन, संतकबीर नगर में जमा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र आनलाइन करते समय दिव्यांगता दर्शाता रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो, जन्मतिथि प्रमाण पत्र (आधार कार्ड / हाईस्कूल मार्कशीट), पहचान प्रमाण पत्र (वोटर आई० डी० / हाईस्कूल मार्कशीट / यू०डी०आई०डी० कार्ड), आय प्रमाण पत्र (शहरी क्षेत्र 56460/- वार्षिक एवं ग्रामीण क्षेत्र 46080/- वार्षिक), मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र (40% या अधिक), जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं उपकरण हेतु चिकित्साधिकारी से संस्तुति प्रमाण-पत्र की आवश्यकता होगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बिना विपक्ष की सहमति परिसीमन नहीं! खड़गे का मोदी सरकार को चौथा पत्र, उठाए संवैधानिक सवाल

फोटो goo परिसीमन पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! PM मोदी को खड़गे का चौथा…

8 minutes ago

चुनाव सुधार से सत्ता परिवर्तन तक पहुंची लड़ाई? प्रशांत भूषण के बयान पर BJP का तीखा पलटवार

फोटो goo सत्ता परिवर्तन की मांग पर सियासी संग्राम तेज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का…

18 minutes ago

रिश्तों में धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश: मेरठ कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी-प्रेमी को फांसी

मेरठ में रिश्तों का खौफनाक अंत! पत्नी और प्रेमी को फांसी की सजा, पति की…

1 hour ago

दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये तक का सहयोग

दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…

1 hour ago

न्यायिक अधिकारी जागृति के निधन से सदमे में अधिवक्ता समुदाय, साथियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

फाइल फोटो जागृति जी न्यायिक अधिकारी देवरिया की न्यायिक अधिकारी जागृति का निधन: एम्स गोरखपुर…

2 hours ago