जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी ईद-उल-फित्र की हार्दिक शुभकामनाएं

जनपद में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहे भ्रमणशील

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।

जनपद में ईद-उल-फित्र का पावन पर्व हर्षोल्लास, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर सतत भ्रमणशील रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिले के विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नमाज़ अदा की, जो पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हुई।
प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा करते रहे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों में नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने आपस में गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर के बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चहल-पहल बनी रही, जिससे पर्व की रौनक और बढ़ गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों को ईद-उल-फित्र की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। साथ ही, उन्होंने लोगों से सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की।
प्रशासन एवं पुलिस की मुस्तैदी तथा आम जनता के सहयोग से जनपद में ईद का त्योहार पूरी गरिमा, शांति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान एडीएम प्रशासन जैनेंद्र सिंह, एसडीएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा, सीओ संजय रेड्डी, तहसीलदार सदर केके मिश्रा मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

विवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोविंदापुर पंडित के…

1 hour ago

शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के निर्माता’, योगी ने बताया कैसे युवा पीढ़ी को मिलेगी सही दिशा

भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए योगी ने शिक्षकों से किया आह्वान, बोले- नई पीढ़ी…

5 hours ago

एयरबैग ने बचाई दरोगा और ड्राइवर की जान, पीछे बैठे मां-ताऊ की दर्दनाक मौत; कार से मिले 3.50 लाख रुपये

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह आउटर रिंग रोड पर एक…

5 hours ago

जलवायु पर्यावरण संरक्षण को लेकर छह अक्टूबर को पौधरोपण कार्यक्रम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) ब्रह्म रामाकान्त बाबा के तत्वावधान में छह अक्टूबर को जलवायु…

6 hours ago

अचार-मुरब्बा से कमाई का हुनर, 30 को मिला स्वरोजगार का प्रशिक्षण

सिंसवनिया सोंनरा में दो दिवसीय प्रशिक्षण में फल-सब्जियों से उत्पाद तैयार करने की दी गई…

6 hours ago

सिकंदरपुर में पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को दी गई

श्रद्धांजलिवक्ताओं ने कहा—बलिया और पूर्वांचल ने एक जनप्रिय राजनेता और अनमोल हीरा खो दिया बलिया…

6 hours ago