उद्योग स्थापित कराने के लिए जिलाधिकारी ने, अधिकारियों को किया निर्देशित

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
आगामी यूपी इन्वेस्टर समिट के लिए जनपद से 500 करोड़ रूपये की लागत से उद्योग स्थापना कराने के लिए, जिलाधिकारी ने उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बन्धु की बैठक में उन्होने कहा कि जनपद में एग्रो प्रोसेसिंग मत्स्य, रेशम, पावरलूम के क्षेत्र में उद्योग स्थापना की काफी संभावना है। उद्यमी इन क्षेत्रों में यूनिट लगाकर जिले में आर्थिक विकास तथा रोजगार प्रदान कर सकते है।
उन्होने कहा कि जनपद में आलू भण्डारण के अलावा सब्जी एवं फल भण्डारण के लिए कोई कोल्ड स्टोरेज नही है। उन्होने निर्देश दिया कि, यहॉ के फर्नीचर उद्यमियों को बिजनौर, सहारनपुर का भ्रमण कराया जाय। इसके अलावा पावरलूम के क्षेत्र में कार्य करने के लिए टांडा, संतकबीर नगर, मऊ, आजमगढ से उद्यमियों को बुलाकर जिले में एक बड़ा सेमीनार आयोजित किया जाय। पावरलूम का क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए आर्थिक विकास का नया द्वार खोलेंगा। जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संतकबीरनगर तथा टांडा पावरलूम क्षेत्र का भ्रमण कराया जायेंगा।
रेशम विभाग द्वारा कजरी फार्म पर धॉगा बनाने की यूनिट स्थापित की जा रही है। उद्यमी रेशम से संबंधित बड़ी यूनिट लगाकर यहां कोया एवं धागे का उपयोग कर सकते है। यूपीसीडा द्वारा 50 करोड़ से कम लागत की औद्योगिक इकाई की, स्थापना कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
उद्यमियों के सुझाव पर उन्होने आश्वासन दिया कि नयें रिंग रोड के आस-पास 50 एकड़ क्षेत्रफल में, औद्योगिक संस्थान स्थापित करने के लिए, शासन को प्रस्ताव भेंजा जायेंगा। बैठक में निवेशमित्र पोर्टल, विद्युतभार स्वीकृति, स्वरोजगारपरक योजनाओं, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, एक जनपद एक उत्पाद तथा औद्योगिक ईकाइयों की कानून व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गयी।
बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप ने किया। बैठक में सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, अधिशासी अभियन्ता विद्युत महेन्द्र मिश्र तथा एम. के. गौड़, एडी रेशम रितेश सिंह, ग्रामोद्योग अधिकारी पी.एन. सिंह, कृषि अधिकारी मनीष सिंह, लीड बैंक मैनेजर अविनाश चन्द्रा, चेम्बर आफ इंडस्ट्री के अध्यक्ष ए.के. सिंह, सचिव एच.एस.शुक्ला, अनिल सिंह रैकवार, उद्यमी रमेश पटेल, जी.पी. सिंह, एम.के. अग्रवाल, गुरूचरण सिंह, हेमन्त कुमार, ईश्वर मिश्रा, यूपीसीडा के एस.सी. पाण्डेय, श्रीकान्त एंव विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

जूते खरीदने की जिद के बाद 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर दुपट्टे से लटका मिला शव

फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…

4 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…

4 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…

4 hours ago

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

5 hours ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

6 hours ago