औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थिति मिली अध्यापिकाएं

निलम्बन के साथ, कारण बताओ नोटिस जारी

मनमानी करनेवाले अध्यापकों मे मचा हड़कम्प

आजमगढ ( राष्ट्र की परम्परा ) परिषदीय विद्यालय की दशा व दिशा की पड़ताल को लेकर एडी बेसिक, ने तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित पाए गए चार शिक्षकों को निलंबित करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही एक विद्यालय पर टीम गठित कर जांच कराने को निर्देशित किया गया। एडी बेसिक के इस निरीक्षण से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।
एडी बेसिक मनोज कुमार मिश्रा बुधवार को सबसे पहले, नौ बजे कंपोजिट विद्यालय कोटवा पहुंचे। इस दौरान मात्र एक सहायक अध्यापिका शशिकला उपस्थित पायी गई। इसके साथ ही मात्र एक छात्र ही विद्यालय पहुंचा था। 9.05 बजे अनुचर, माया विद्यालय पर आयी तब जाकर प्रधानाध्यापिका कक्ष का ताला खुला। इसके बाद सहायक अध्यापिका सीमा यादव, वीरेंद्र यादव, अर्चना व शिक्षामित्र आशा यादव व हंसा देवी पहुंची। उपस्थिति पंजिका की जांच में ज्ञात हुआ कि, अध्यापिका अनिता सिंह अवकाश पर थी। प्रभारी प्रधानाध्यापिका आरती कुमारी, शिक्षिका मुक्ता कुमारी व चित्रा कुमारी अनुपस्थित मिली। जिस पर एडी बेसिक ने तीनों को निलंबित कर दिया। इसके बाद एडी बेसिक कंपोजित विद्यालय सिधारी हाइडिल पहुंचे। यहां तैनात शिक्षिका मीरा सिंह दूसरे विद्यालय से संबंद्ध पायी गई। जिनकी संबद्धता समाप्त करने का निर्देश दिया। पठन-पाठन की स्थिति ठीक न पाए जाने पर प्रधानाध्यापिका विद्या चौधरी को भी निलंबित करने का निर्देश दिया। इसके बाद वे कंपोजिट विद्यालय रघुनाथपुर खुजिया पहुंचे, यहां मात्र एक शिक्षिका अनिता गोंड पठन-पाठन का कार्य कराती पायी गई। अन्य शिक्षिकाएं बैठी हुई थी और बच्चे इधर-उधर घूम रहे थे, जिस पर उन्होंने टीम गठित कर शिक्षकों के दायित्वों की जांच कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही संबंधित खंड शिक्षाधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago