Categories: Uncategorized

पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें: जिलाधिकारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा बुधवार के सुबह राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया पहुंचे। उक्त केंद्र से नगर पालिका परिषद देवरिया, नगर पंचायत गौरीबाजार, रामपुर कारखाना, बरियारपुर, पथरदेवा, बैतालपुर, तरकुलवा, हेतिमपुर के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि नगरीय निकाय निर्वाचन में मतदाता अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। निर्वाचन हेतु सारी तैयारियों के पूर्ण कर ली गई है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सीसीटीवी कैमरा व वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी की जा रही है। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न किए जाने की समुचित व्यवस्था की गई है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था की गई है। सिविल पुलिस के जवान, अर्धसैनिक बल एवं होमगार्ड सभी मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए हैं। अंतरराज्यीय एवं अंतर जनपदीय सीमा पर विशेष चौकसी बरती जा रही है।
इसके पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बीएन इंटर कॉलेज मझौलीराज पहुंचे। उक्त केंद्र से नगर पंचायत सलेमपुर, भटनी, मझौलीराज एवं लार के लिए मतदान कर्मियों का दल रवाना हुआ। डीएम एवं पुलिस अधीक्षक ने बरहज स्थित बाबा राघव दास बीडीपीजी कॉलेज, गौरा बरहज का भी निरीक्षण किया। यहां से नगर पालिका परिषद गौरा बरहज एवं नगर पंचायत भलुअनी के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। खबर लिखे जाने तक समस्त 585 बूथों की पोलिंग पार्टियां अपने निर्धारित गन्तव्य तक पहुंच चुकी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

13 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

23 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

23 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago