राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

अस्पताल में चौतरफा गन्दगी को देखकर जिलाधिकारी ने लगाई फटकार

प्रभारी एमओआईसी एवं मेडिकल अफसर समेत 6 लोगों के वेतन आहरण पर रोक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार अपराह्न राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चटनी-गढही का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां मिली जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने प्रभारी एमओआईसी, एक मेडिकल ऑफिसर एवं तीन स्टाफ नर्स के मई माह के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए हुए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने कहा कि आयुष लोक स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण इकाई है। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं है।

जिलाधिकारी आज दोपहर लगभग 1 बजे चटनी-गढ़ही स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पहुंचे। मौके पर मौजूद प्रभारी एमओआईसी द्वारा यहां 25 बेड का अस्पताल बताया गया, किंतु निरीक्षण के दौरान महज तीन ही बेड मिले जो कि अत्यंत जर्जर अवस्था में थे। विगत तीन माह से किसी भी मरीज को भर्ती नहीं किया गया। डीएम ने पंचकर्म के विषय में पूछा तो बताया गया कि लंबे समय से यहां पंचकर्म नहीं हो रहा है। जिस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया जिसमें स्टॉफ नर्स सुनीता वर्मा एवं भृत्य रीता देवी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिली। इन दोनों के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश डीएम ने दिया। डीएम ने उपस्थिति पंजिका का नियमित अंतराल पर पर्यवेक्षण न करने पर प्रभारी एमओआईसी को फटकार भी लगाई।डीएम ने औषधि काउंटर पर मरीजों को दी जाने वाली दवाओं के विषय में जानकारी मांगी, जिसे उपलब्ध नहीं कराया जा सका। उन्होंने ओपीडी रजिस्टर का भी अवलोकन किया, जिसमें कई खामियां मिली। डीएम ने दवाओं के स्टॉक रजिस्टर का भी अवलोकन किया। अस्पताल में चौतरफा गन्दगी का अंबार मिलने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।

जिलाधिकारी ने मिली खामियों का उत्तरदायित्व तय करते हुए प्रभारी एमओआईसी, मेडिकल ऑफिसर तथा तीनों स्टॉफ नर्स के मई माह के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही तीन दिन के भीतर अस्पताल को निर्धारित मानक के अनुसार संचालित करने का निर्देश दिया है।डीएम ने कहा कि वे 3 दिन के पश्चात पुनः अस्पताल का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ दिनेश चौरसिया, प्रभारी एमओआईसी डॉक्टर आकांक्षा गुप्ता, मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर ज्ञान चंद्र मौर्य सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

आयुष सुविधाओं का उपयोग करें जनपदवासी:डीएम

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 42 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं, जहां आयुर्वेद के पारंपरिक ज्ञान से रोगियों का इलाज हो रहा है। वर्तमान समय मे मौसमी बदलाव के चलते सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। उन्होंने जनपदवासियों से आयुष सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने का अनुरोध किया। कहा कि एक रुपये की पर्ची कटाकर आयुष चिकित्सक से चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाएं प्राप्त की जा सकती हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

पूर्व IAS दिव्या मित्तल की सियासी पारी को अमिताभ ठाकुर का समर्थन, पत्र में सामने आया बड़ा संदेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूर्व नौकरशाहों के सक्रिय होने का…

4 minutes ago

‘शर्मिंदगी’ वाले बयान पर घिरे चिराग पासवान, मांझी के बाद NDA के एक और मंत्री ने दी नसीहत

चिराग के ‘शर्मिंदगी’ वाले बयान पर NDA में घमासान! मांझी बोले- इतनी चिंता है तो…

2 hours ago

दशकों पुराने बकाये पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, बिहार-झारखंड के कर्मियों को मिलेगा ₹1 लाख मुआवजा

रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार और झारखंड के पांच बंद हो…

2 hours ago

कोपागंज में कथित अवैध प्लाटिंग पर बड़ा सवाल, शिकायतों के बाद प्रशासन से कार्रवाई की मांग तेज

कोपागंज में भूमाफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी! जमीनों की शिकायतों से प्रशासन के सामने…

3 hours ago

बिहार में मौसम का दोहरा असर! मानसून पड़ा कमजोर, फिर भी 17 जिलों में बाढ़ का खतरा

सांकेतिक पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है…

5 hours ago

धनुष से निकला गोल्ड का निशाना! चीन को पछाड़कर भारतीय तीरंदाजों ने रचा बड़ा कारनामा

भारत की बेटियों का तीरंदाजी में कमाल, चीन को पछाड़कर जीता गोल्ड; परफेक्ट-10 से वर्ल्ड…

5 hours ago