35 वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा में योगासन स्पर्द्धा में जनपद को दिलाया स्वर्ण पदक

समापन समारोह के आकर्षण का केन्द्र रहीं कइयाँ की बच्चियाँ

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। 35वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन गुरु गोविन्द सिंह स्पोर्ट कालेज के प्रांगण में दिनांक 11 एवं 12 मार्च को संपन्न हुआ।इसमें प्राथमिक विद्यालय कइयाँ शिक्षा क्षेत्र रतनपुरा जनपद-मऊ,मण्डल-आजमगढ़ की बच्चियों ने योगा में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर उपस्थित अधिकारीगण, अभिभावकों एवं प्रतिभागी बच्चों का दिल जीत लिया । प्रतियोगिता के प्रथम दिवस के मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह तथा द्वितीय दिवस के समापन समारोह की मुख्य अतिथि महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा थीं। सहायक शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ मनोज कुमार मिश्र ने प्राथमिक विद्यालय कइयाँ के बच्चों की सराहना की और कहा कि उनका निरंतर प्रयास उनके प्रगति का द्योतक है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय ने भी विद्यालय के बच्चों की सराहना की तथा उनके शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई दिया। पी टी विशेष प्रदर्शन में बच्चियों के प्रदर्शन को सभी ने सराहा। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने अपने वाल पर कइयाँ के बच्चों की तस्वीरें शेयर कर सराहना किया। परियोजना निदेशक एकता सिंह ने बच्चियों के योगासन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
खण्ड शिक्षा अधिकारी रतनपुरा अरविन्द कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक सहेन्द्र सिंह, प्रवीण सिंह,कृष्णानन्द राय,धनन्जय शर्मा,प्रभास सिंह, गणेश राय, आनन्द प्रताप सिंह, बृजमोहन जी, राजन वैदिक , विद्यालय के अनंन्य सहयोगी पवन सिंह , सरिता सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रतनपुरा कृष्णा राजभर ,ग्राम प्रधान रमेश गिरि जी, ज्ञान चन्द कनौजिया, अनिल कुमार गुप्त, मनोज कुमार सिंह, राजकुमार वर्मा,अरविन्द पाण्डेय जी, राकेश कन्नौजिया जी,उत्तम चंद, जगमोहन सिंह आदि ने अंजनी कुमार सिंह,राजेश कुमार, अंजलि वर्मा, नन्दिनी, मीना, सरिता, जयप्रकाश सिंह,लालसा सिंह को बधाई दिया ।

Karan Pandey

Recent Posts

ED Transfer List: प्रवर्तन निदेशालय में बड़े तबादले

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों…

41 minutes ago

PBKS vs GT: आखिरी ओवर में पंजाब की रोमांचक जीत, कूपर कोनोली बने हीरो

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…

1 hour ago

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

8 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

8 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

9 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

9 hours ago