उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये गये निर्देशों का हो अक्षरसःपालन- मनोज कुमार तिवारी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वाधान में अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश देवरिया देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में बीरू कुमार बनाम उ0प्र0 शासन 13.05.2024 के प्रकरण में उच्च न्यायालय द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया को दिये गये निर्देशो के पालन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवरिया मनोज कुमार तिवारी के द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। जिला कारागार में निरूद्व ऐसे बन्दी जिनकी जमानत न्यायालय के द्वारा हो चुकी है, तथा रिहाई इस कारण से नही हो पायी, क्योकि उनके द्वारा जमानत आदेश की शर्त के अनुपालन में बंधपत्र अथवा प्रतिभू न्यायालय में दाखिल नही की गयी तथा कारागार अधीक्षक को ऐसे बन्दियों का विवरण तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया, एवं समय-समय पर ऐसे बन्दियों की सूची तैयार कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक के द्वारा 08 बन्दियों की सूची प्रदान की गयी। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु अनुरोध किया गया, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवरिया द्वारा कारागार अधीक्षक को ऐसी कार्ययोजना बनाने हेतु निर्देशित किया गया जिससे उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये आदेश का पालन समयावधि में किया जाना सुनिश्चित किया जा सकें, तथा इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति रोकी जा सकें।
इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से, जिला कारागार अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला, डिप्टी जेलर आदित्य कुमार, न्यायालय कर्मी व जेल वार्डन उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया तांडव, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…

42 minutes ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

3 hours ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

4 hours ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

4 hours ago

20 सितंबर का राशिफल: किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को स्वास्थ्य में बरतनी होगी सावधानी

Ai निर्मित आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से बढ़ेगा आत्मविश्वास, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और…

6 hours ago

हाइड्रेशन से लेकर प्रोटीन तक, शरीर को फिट रखने के लिए सुबह से रात तक अपनाएं ये आदतें

सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…

6 hours ago