सिसवां की हर्षिता ने नीट परीक्षा में 685 अंक प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।सिसवा कस्बे के चित्रगुप्त नगर वार्ड नौका टोला निवासी मनोज जायसवाल की पुत्री हर्षिता जायसवाल ने नीट की परीक्षा मे शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
हर्षिता जायसवाल ने नीट परीक्षा मे 685 अंक व ऑल इंडिया रैंक 6268 व कैटगरी रैंक 2467 प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। हर्षिता के पिता मनोज जायसवाल महराजगंज मे फर्नीचर के व्यवसायी हैं व माता मांडवी जायसवाल गृहिणी हैं। हर्षिता की प्रारम्भिक शिक्षा हाई स्कूल तक महराजगंज के डिवाइन पब्लिक स्कूल से हुई है तथा इंटर की पढ़ाई सनबीम स्कूल वाराणसी से की उसके बाद नीट प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिये कोटा मे दाखिला लिया और नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हर्षिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा रमाशंकर जायसवाल और शिक्षकों को देते हुए कहा कि दादा जी की प्रेरणा और कुशल मार्गदर्शन से गरीब रोगियों की सेवा के लिए चिकित्सक बनना चाहती थी। हर्षिता की इस उपलब्धि पर दुर्गा प्रसाद रौनियार, संदीप सोनी,याकूब, शिव बुक सेलर,मुन्ना, विपिन, दिलीप जायसवाल सहित तमाम लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

3 hours ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

3 hours ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

4 hours ago

20 सितंबर का राशिफल: किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को स्वास्थ्य में बरतनी होगी सावधानी

Ai निर्मित आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से बढ़ेगा आत्मविश्वास, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और…

5 hours ago

हाइड्रेशन से लेकर प्रोटीन तक, शरीर को फिट रखने के लिए सुबह से रात तक अपनाएं ये आदतें

सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…

5 hours ago

राम-सीता और रावण की कहानी का नया अंदाज, सोनी राजदान ने बताया क्यों खास है ‘रामायण’

‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…

5 hours ago