बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा,जर्जर पुल

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। घुघली ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत महावन खोर ऊर्फ बड़हरा में नहर पर बना क्षतिग्रस्त व जर्जर पुल पर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बताते चलें पुल पूर्ण रूप से जर्जर हो चुका है जो किसी भी समय गिर सकता है जिसके कारण बड़ी दुर्घटना हो सकती है। पुल पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है तथा पुल के निचले हिस्से से भी जगह -जगह से लिंटर टूट कर गिर रहा है। रेलिंग के टूट कर गिर जाने से अक्सर आने, जाने वाले लोग नहर में गिर जाते हैं। वर्तमान समय में मोटर साईकिल व साईकिल सवार अक्सर टूटे हुए पुल के कारण नहर में गिरते रहते हैं, जिससे चोटें भी लगती रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की स्थिति खराब होने के कारण उनको हमेशा दुर्घटना होने का डर लगा रहता है। कभी किसी के साथ किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो जाय, तथा उन लोगों का यह भी कहना है कि यह इस गांव में बना हुआ यह सबसे पुराना पुल है। कई बार ठेकेदारों द्वारा रेलिंग कि मरम्मत करायी गई लेकिन वह 1 से 2 माह के भीतर ही टूट गया। जिसके चलते आये दिन दुर्घटनाएं होती है रहती है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यदि समय से नए पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो किसी दिन बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है।इस पुल के रास्ते काफी आवागमन है। ग्रामीणों ने तत्काल पुल बनवाने की मांग की है।

Karan Pandey

Recent Posts

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, टीटीई फरार; 10 हजार का इनाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur से अहमदाबाद जा रही गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी…

58 minutes ago

I-PAC रेड पर SC में घमासान, ED पर आरोप-प्रत्यारोप

पश्चिम बंगाल में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के दफ्तर और उसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के…

59 minutes ago

जनसुनवाई पर सख्ती, CM की ऑनलाइन निगरानी शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur में जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बना…

59 minutes ago

पूर्वांचल में 3251 लड़कियां लापता, 406 की तलाश जारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के नौ जिलों में वर्ष 2025 के दौरान लड़कियों के…

2 hours ago

सुंदर पिचाई की भारत यात्रा: एआई नवाचार पर बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: सुंदर पिचाई की दिल्ली यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात और…

2 hours ago

दलित विधवा की आजीविका पर हमला, न्याय की उम्मीद

नौतन में गंडक नहर किनारे जमीन विवाद, दलित विधवा ने की कार्रवाई की मांग सांकेतिक…

2 hours ago